प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर में पहली मार्च से 3जी सेवा को मजबूती देने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर स्पेक्ट्रम बढ़ाए जाएंगे। एक मार्च से 4जी स्पेक्ट्रम लगाकर सेवा शुरू कर दी जाएगी। बताया कि अभी भी जो उपभोक्ता 3जी सेवा का लाभ उठा रहे हैं उसकी स्पीड दूसरी कंपनी के 4जी से अधिक है।