बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकदा के बीएसएफ जवान 53 वर्षीय जंदइल बहादुर पुत्र धनई का शव बुधवार रात घर लाया गया। तिरंगे में लिपटा शव जब सेना के वाहन से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। चीख पुकार से सबकी आंखें भर आई। बैकुंठ धाम द्वार मूड़घाट पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद बेटे नीलेश ने मुखग्नि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदर विधायक दयाराम चौधरी, हरिशंकर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सल्टौआ अभिषेक कुमार, एसडीएम पवन जायसवाल, नायब तहसीलदार कृष्णकांत मिश्र, ग्राम प्रधान पंकेश कुमार चौधरी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
बीएसएफ के इंस्पेक्टर महेश कुमार, एएसआई देवेंद्र नाथ व जवान के बेटे नीलेश द्वारा प्लेन से शव को लखनऊ लाया गया। जहां से सेना के वाहन में बुधवार की सुबह सात बजे घर मकदा लाया गया। जंदइल बहादुर सिंह बांग्लादेश बार्डर पर तैनात 159वीं बटालियन में तैनात थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...