फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी उठी तो फफक पड़ा पूरा परिवार, पिता बोले- 'मेरा तो सब कुछ लूट गया'

Sat, 28 Nov 2020 01:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर और मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पकड़ी चौराहे पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घर के बड़े बेटे की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजन, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक सभी गम में डूबे हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए एक हादसे ने कैसे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोते- बिलखते परिजन।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी नौनिया गांव के रहने वाले सोमनाथ मद्धेशिया (31) को गुरुवार की रात पकड़ी चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि 30 नवंबर को सोमनाथ की छोटी बहन प्रियंका की शादी होनी थी। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। सोमनाथ भी अपनी छोटी बहन की शादी धूमधाम से करने की तैयारी में जुटा था। बहन की हर ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश में लगा था। ऐसे में वह गुरुवार की रात घटना के चंद मिनट पहले परिजनों से हंसी खुशी शादी की तैयारियों पर चर्चा करके घर से बाहर निकला था। पकड़ी चौराहे पर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार काल बनकर आई। जिसने सोमनाथ की जिंदगी ही खत्म कर दी। 

4 of 5
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सोमनाथ बेहद सरल स्वभाव का था, वह फल का कारोबार करता था। परिवार में सबसे बड़ा भाई होने के कारण जिम्मेदारी भी बड़ी थी। मृतक के पिता राजेश्वर मद्धेशिया बेटे को याद करते हुए फफक पडे़, बोले मेरा तो सबकुछ लूट गया। मां भी रोते- रोते बेहाश हो जा रही थी। मृतक की पत्नी एवं बेटी अनन्या, अमृता, छोटे भाई शैलेंद्र, किशन, कृपाशंकर का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते-बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो. - फोटो : अमर उजाला।
वहीं मृतक की छोटी बहन प्रियंका भी अपने भाग्य को कोस रही है। भाई की अर्थी देख वह फफक पड़ी। सोमनाथ अपने छोटे भाइयों से ज्यादा प्रेम करते थे। कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें