महिलाओं की अंगुलियों में अगर अलनर या वर्ल लूप है तो उन्हें स्तन कैंसर का खतरा हो सकता है। बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग के शोध में इसका खुलासा हुआ है। 290 महिलाओं पर हुए इस शोध में 145 सामान्य और 145 कैंसर पीड़ित महिलाओं को शामिल किया गया था।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनाटमी विभाग में शोध करने वाले डॉ. सज्जाद जफर ने बताया कि पीड़ित महिलाओं में 67.93 प्रतिशत के अंगुलियों पर अलनर लूप, 24.68 प्रतिशत के अंगुलियों पर वर्ल लूप, 3.24 प्रतिशत में रेडियल लूप और 4.13 प्रतिशत में आर्च लूप मिला है। शोध सामने आने के बाद चिकित्सकों ने महिलाओं और युवतियों से नियमित रूप से जांच कराने की अपील की है।