गोरखपुर महोत्सव में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई मशहूर फिल्म एवं भजन गायिका अनुराधा पौडवाल मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंची। उन्होंने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर देश व समाज के खुशहाली की कामना की। मंदिर की अद्भुत छटा देखकर वह खुश हो गई। कहा कि यहां इसके पहले भी आ चुकी है पर आज का नजारा बहुत ही मनमोहक एवं भक्ति वाला है।
विज्ञापन
2 of 6
गोरखपुर में पहुंचीं अनुराधा पौडवाल।
- फोटो : अमर उजाला
गायिका अनुराधा पौडवाल सुबह करीब 10 बजे अपने कुछ साथियों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर के भक्त दुर्गेेश बजाज के साथ गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने पहुंची। मकरसंक्रांति का पर्व आज ही मानकर वह एक थाली में खिचड़ी जिसमें चावल, दाल, हल्दी रखा था लेकर बाबा के दरबार में पहुंची। खिचड़ी चढ़ाकर बाबा के दरबार में शीश नवा कर आशीर्वाद मांगा। थोड़ी देर तक वह मंदिर में घूमी और वहां का नजारा देख कर बहुत ही प्रसन्न हुई। उसके बाद वह सीएम से मिलने पहुंची।
विज्ञापन
3 of 6
अनुराधा पौडवाल सीएम योगी से मुलाकात करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
सोफा कक्ष में अनुराधा पौडवाल अपने कुछ म्यूजिक वाले साथियों के साथ सीएम से मिलने पहुंची। सीएम से पूछा कि खिचड़ी का त्योहार क्यों यहां इतना महत्वपूर्ण है । सुनते हैं यहां पर लाखों लोग बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। सीएम ने गुरु गोरखनाथ के कांगड़ा से यहां आने के तथा यहां पर धुनी रमाने का दृष्टांत संक्षिप्त में बताया। कहा कि यहां पर लोगों का आना सदियों से जारी है। लोगों की नाथ जी में आस्था है इस लिए देश नहीं विदेश से भी लोग यहां पर आते हैं।
4 of 6
अनुराधा पौडवाल ने बाबा गोरक्षनाथ को चढ़ाईं खिचड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
पौडवाल ने कहा कि महराज जी राम मंदिर पर फैसला आने से बहुत ही लोग खुश हैं। कई सौ साल से यह विवाद चल रहा था। सुप्रीमकोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने पूछा महराज जी मंदिर कबसे बनना शुरू होगा। उन्हें बताया गया कि जो कुछ भी हो रहा है वह सुप्रीमकोर्ट के दिशा निर्देश पर हो रहा है। जल्द ही उसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
5 of 6
बाबा गोरक्षनाथ का दर्शन करतीं अनुराधा पौडवाल।
- फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को ढेर सारा स्नेह देते हुए अनुराधा ने सभी को मंगलवार रात गोरखनाथ मेले में पहुंचने का आह्वान किया। शास्त्रीय संगीत से लेकर पाश्चात्य संगीत, भजन संगीत की हर विधा में माहिर बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने कभी भी पार्श्व गायन की कहीं से भी शिक्षा नहीं ली है। भजन गायन के साथ ही फिल्मों में पार्श्व गायन जारी रहा।
अनुराधा पौडवाल ने सीएम योगी को पुस्तक भेंट की।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अनुराधा पौडवाल की मुलाकात की तस्वीरें।
मनपसंद संगीतज्ञ के बारे में उनकी प्रतिक्रिया रही कि वैसे तो हर संगीतकार का अपना एक स्टाइल होता है और उन्होंने सभी के साथ काम किया है लेकिन लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ काम करना हर बार नया अनुभव लेने जैसा होता है। जिंदगी के यादगार क्षणों के बारे में पूछने पर वह भावुक हो गईं। बताती हैं कि भजन का एल्बम बनाने के सिलसिले में उन्होंने देश के हर बड़े मंदिर के दर्शन किए और वहां भजन गाए, यह हमेशा यादगार रहेगा।