फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भजन, फिर खुद गाए फिल्मी गानों से अनुराधा पौडवाल ने लूटी महफिल, धड़क उठे दिल

Wed, 15 Jan 2020 07:33 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने गीतों से दर्शकों का किया मनोरंजन। - फोटो : अमर उजाला
वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ..... मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने सुरीली आवाज में भगवान गणेश की आरती गाकर मंगलवार शाम संगीत संध्या का श्रीगणेश किया तो दर्शकों ने तालियां बजा कर उनका साथ दिया। गायिका ने पहले भजन और बाद में अपने गाए फिल्मों के गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। दर्शकों को उनके सुर इतने पसंद आए कि निर्धारित समय के बाद भी गानों की फरमाइश जारी रही।
विज्ञापन

2 of 5
सुरीली आवाज में भगवान गणेश की आरती गातीं अनुराधा पौडवाल। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव में मंच पर पहुंचीं मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने पंडाल में मौजूद लोगों का अभिवादन ‘कइसन बानी आप लोग’ पूछ कर किया तो लोगों ने भी गर्मजोशी से ‘ठीक बानी’ बोल कर और तालियां बजा कर उनका स्वागत किया। बोलीं कि गोरखपुर में पहला कार्यक्रम है, लेकिन दर्शकों का प्रेम देख कर लग रहा है कि यहां से पुराना नाता है।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान गणेश की आरती गाकर दर्शकों ने अनुराधा पौडवाल का साथ दिया। - फोटो : अमर उजाला
अनुराधा ने मंच पर संगीत यात्रा का आरंभ गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद गायत्री मंत्र प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्ति की राह पर ले चलीं। तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए, मैं आया मैं आया शेरा वालिए भजन गाया तो पंडाल में भी जय माता दी के नारे लगने लगे और दर्शक उनके सुर के साथ सुर मिलाकर मां शेरावाली की वंदना की।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिल फिल्म का गाना मुझे नींद न आए, मुझे चैन न आए जैसे ही शुरू हुआ दर्शकों ने गर्मजोशी से उनका उत्साह बढ़ाया। आशिकी फिल्म का गीत सांसों की जरूरत है जैसे जिंदगी के लिए, बस एक सनम चाहिए आशिकी के लिए गाकर युवा दिलों की धड़कने बढ़ाईं। हर प्रस्तुति के बाद दर्शक और गाने की मांग करते रहे। अनुराधा पौडवाल ने भी लोगों का दिल नहीं तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अनुराधा ने नब्बे के दशक के हिट गाने लाल दुपट्टा मलमल का, क्या करते थे साजना तुम हमसे दूर रह के, मन एक मंदिर प्यार है पूजा प्यार से बढ़ नहीं कोई दूजा गाए। अंत में तम्मा तम्मा दोनों गाना प्रस्तुत किया तो पंडाल में मौजूद युवा खुद का थिरकने से नहीं रोक सके। प्यार के लिए धन्यवाद और दोबारा आने की तमन्ना के साथ उन्होंने मंच से विदा ली तो दर्शकों ने भी तालियां बजा कर उन्हें सम्मान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें