jnu student protest
- फोटो : विवेक निगम
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में रूम रेंट में राहत देने के साथ-साथ वन टाइम मेस सिक्योरिटी (बीपीएल श्रेणी के छात्रों के लिए) में भी बदलाव करने का फैसला लिया गया। नए हॉस्टल मैन्युअल में वन टाइम मेस सिक्योरिटी को 12 हजार रुपये किया गया था, इसे अब घटाकर 5,500 रुपये कर दिया गया है।