गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार तड़के हुई प्रॉपर्टी डीलर और वार्ड नंबर 14 से पार्षद प्रत्याशी रहे राजकुमार चौहान (55) की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सुबह की सामान्य दिनचर्या के बीच निकले राजकुमार की जिंदगी महज 30 मिनट में खत्म हो गई।
गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवां में राजकुमार चौहान (55) की निर्मम हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। वारदात हत्या से महज 18 घंटे पहले राजकुमार चौहान ने फेसबुक पर लिखा था कि “अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं।” यह पोस्ट अब लोगों को झकझोर रही है। हमलावरों ने उनकी छाती और सिर में ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।
राजकुमार के फेसबुक पर करीब 40 हजार फॉलोअर्स थे, जहां वे लगातार सक्रिय रहते थे। उन्होंने अपने पिता के लिए भी लिखा था कि “पिता एक वट वृक्ष हैं, जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं।” आज वही परिवार असहाय खड़ा है। हत्या से एक दिन पहले, 16 मार्च को वह करीब 28 मिनट तक फेसबुक लाइव रहे। “जय-जय श्रीराम” बोलते हुए समर्थकों से बातचीत की।
विज्ञापन
2 of 14
राज्यसभा सांसद डॉ आरएमडी अग्रवाल के साथ मृतक राजकुमार चौहान की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जातीय एकता पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपके साथ जो भी लोग हैं, वही अपने हैं। यही नहीं पांच दिन पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल के साथ रील पोस्ट की थी। उससे पहले कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी नजर आए थे। यह साफ संकेत था कि वह तेजी से सियासी जमीन तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 14
भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमारे नेता को मार दिया....
वारदात के बाद गांव के युवाओं में गुस्सा साफ दिखा। गांव के रहने वाले दिनेश ने रोते हुए बोला कि भईया को गोली मार दिए… वो हमारे नेता थे, 2027 में चुनाव लड़ने वाले थे। हत्या के बाद ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। कातिलों को फांसी दो और इंसाफ चाहिए जैसे नारे गूंजते रहे। लोगों का आरोप है कि इलाके में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई जा रही। फिलहाल घर के आसपास व घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा।
4 of 14
रोते बिलखती परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी का दर्द- “अब हम कैसे जिएंगे”
पत्नी सुशीला चौहान का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठकर फफक पड़ीं। वह रोते हुए कह रहीं थीं कि अब हम कैसे रहेंगे, मेरे बच्चों का क्या होगा? परिजनों का गुस्सा भी खुलकर सामने आया। उन्होंने सरकार से चार करोड़ रुपये मुआवजा, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था, सरकारी नौकरी और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठी।
विज्ञापन
5 of 14
भाजपा नेता की हत्या प्रकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 मिनट में खत्म हुई जिंदगी, खून से सनीं झाड़ियों के बीच मिला शव
गोरखपुर चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार तड़के हुई प्रॉपर्टी डीलर और वार्ड नंबर 14 से पार्षद प्रत्याशी रहे राजकुमार चौहान (55) की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सुबह की सामान्य दिनचर्या के बीच निकले राजकुमार की जिंदगी महज 30 मिनट में खत्म हो गई। प्रॉपर्टी डीलर और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेता राजकुमार को चाकुओं से इस कदर गोदा गया कि घटनास्थल का मंजर रूह कंपा देने वाला था।
विज्ञापन
6 of 14
भाजपा नेता की हत्या प्रकरण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर झाड़ियों में खून बिखरा पड़ा था। जमीन पर संघर्ष के निशान साफ दिख रहे थे। पास ही एक जूता पड़ा मिला, जो हमले के दौरान भागते समय उनके पैर से निकल गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही राजकुमार वहां पहुंचे, उन्हें घेर लिया गया।
विज्ञापन
7 of 14
भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले गोली चलाई गई, फिर गिरते ही उन पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए गए। हमलावर यहीं नहीं रुके। वे कुछ देर तक शव के पास बैठे रहे और उनकी सांसें थमने का इंतजार करते रहे। इसके बाद ही मौके से फरार हुए। यह बर्बरता पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का कारण बनी हुई है।
8 of 14
घर पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद डॉ आरएमडी अग्रवाल व डीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के बेहद करीबी थे...बिरादरी में बढ़ रहा था कद
राजकुमार चौहान 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे और क्षेत्र में प्रभावशाली माने जाते थे। 2023 में चुनाव लड़े पर हार गए। वह 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। बिरादरी में उनका कद बढ़ रहा था। वह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल के बेहद करीबी थी। डॉ राधामोहन ने उनके घर पहुंचकर परिवारवालों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि राजकुमार, चौहान समाज के एक मजबूत स्तंभ थे। उनकी जघन्य हत्या की गई है। वह हमारे बेहद प्रिय थे और अपने समाज के लोकप्रिय नेता थे। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि राजकुमार काफी मिलनसार थे। बिरादरी में उनके बढ़ते कदम और सियासी पहचान से भी कई लोग खुन्नस रखने लगे थे।
9 of 14
रोती बिलखती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस इस हत्याकांड की कई एंगल से जांच कर रही है। पहला एंगल प्रॉपर्टी विवाद का है, क्योंकि राजकुमार जमीन के कारोबार से जुड़े थे। दूसरा एंगल व्यक्तिगत रंजिश या अन्य संबंधों का है, क्योंकि जिस तरह चेहरे और होंठ तक पर वार किए गए, वह गहरी दुश्मनी की ओर इशारा करता है। सुपारी किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा।
10 of 14
जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अखिलेश यादव बोले- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को गोली मारी गई
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमले को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर लिखा- यूपी में लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई है। अब भाजपाई ‘आस्तीनी अपराधी’ ही भाजपा सरकार का एनकाउंटर कर रहे हैं, जिन्हें भाजपाइयों ने भूमिगत तरीके से पाला-पोसा है। मुख्य नगर गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ यह हत्याकांड बता रहा है कि बेखौफ अपराधियों को किसका संरक्षण प्राप्त है। जनता समझदार है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने विज्ञप्ति के माध्यम से भी अखिलेश यादव का बयान जारी किया है। अखिलेश ने कहा कि अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। प्रदेश में गुंडों, माफिया और दबंगों की गुंडई चल रही है।
11 of 14
घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्रवाई में लापरवाही हुई तो किसी को छोडूंगा नहीं
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रापॅर्टी डीलर और अपने करीबी कार्यकर्ता की हत्या से बेहद आक्रोशित नजर आए। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही हुई तो किसी को छोड़ूंगा नहीं, राज्यसभा में सभी को नंगा कर दूंगा।
12 of 14
घटना के बाद जुटी भीड़ को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राजकुमार चौहान अपनी बिरादरी के बड़े नेता थे। उनकी जघन्य हत्या दुर्दांत अपराधियों का काम है। ऐसे अपराधियाें को कड़ी सजी मिलनी चाहिए, यही उनके परिवार के लोगों की भी मांग है। उन्होंने कहा कि हत्या की सूचना मिलते ही राज्यसभा की कार्रवाई छोड़कर आया हूं। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर बेहतर हुआ पर चिराग तले अंधेरा नहीं होना चाहिए।
13 of 14
जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. अग्रवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री दारा सिंह चौहान आए थे। मेरा बयान उनके आने के पहले का है। मेरा कहना है कि राजकुमार के परिवार के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा होनी चाहिए और शासन-प्रशासन को आर्थिक मदद करनी चाहिए।
राजकुमार के भाजपा से जुड़े होने की चर्चा
प्रॉपर्टी डीलर और सक्रिय नेता राजकुमार चौहान के भाजपा से जुड़े होने की भी चर्चा होती रही। डॉ. अग्रवाल ने मीडिया को दिए बयान में उन्हें भाजपा नेता बताया है, जबकि भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि वे कभी भाजपा के पदाधिकारी नहीं थे। महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि वे पार्टी के नेता नहीं थे।