फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी के कार्ड पर दूल्हे ने लिखवाया प्यारा संदेश, कहा- ऐसे ही तो आएगा बदलाव

Sun, 16 Feb 2020 09:25 PM IST
vivek shukla रत्नेश यादव, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 5
marriage card - फोटो : अमर उजाला।
अमूमन शादी-ब्याह के कार्ड को कुछ लोग खुशबू से सराबोर करते हैं तो कुछ दोहा लिखवाते हैं। मगर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दूल्हे ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए अपनी शादी के कार्ड पर एक अलग तरह का ही स्लोगन लिखवा दिया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
marriage card - फोटो : अमर उजाला।
भागलपुर ब्लॉक के ठाकुर गौरी गांव के रामचंद्र गुप्ता के बेटे विवेक कुमार गुप्ता कोलकाता में पीएनबी के ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी शादी बलिया जिले के भीमपुरा थाना के बरवोंरत्ती पट्टी गांव के कन्हैया प्रसाद गुप्ता की बेटी सुमि गुप्ता के साथ 16 फरवरी को होनी है।
विज्ञापन

3 of 5
marriage card - फोटो : अमर उजाला।
रामचंद्र के बेटे की इच्छा थी कि उसकी शादी के आमंत्रण पत्र पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता का संदेश दिया जाए। इसे लेकर वह बहुत उत्साहित भी थे। उन्होंने अपने इरादों को पक्का किया और कार्ड छपवा दिया।

4 of 5
विवेक कुमार गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
स्वच्छता व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए अपनी भागीदारी निभाते हुए विवेक के पिता रामचंद्र गुप्ता ने शादी के कार्ड पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में व एक कदम स्वच्छता की ओर का संदेश अंकित करवा दिया। क्षेत्र में इन दिनों इस शादी के कार्ड को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं नहीं चाहता, मां की कोख में बिटिया मारी जाए। आज भ्रूण हत्याएं नहीं रुक रही हैं। समाज में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपने शादी के कार्ड के माध्यम से लोगों को जागरूक करूं ताकि समाज में एक बदलाव आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें