फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर की खुशी में सज गया है गोरखपुर शहर, मंदिरों में गूंज रही है राम नाम की धुन, देखें वीडियो

Wed, 05 Aug 2020 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर शहर के प्रमुख्य जगहों पर सजावट किया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशी की लहर है। वहीं गोरखपुर जिले में भी शहरवासियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। शहर के गोरक्षपीठ से जुड़े सभी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। सभी मंदिरों में विशेष आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
gorakhnath temple - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मंगलवार शाम से ही गोरखनाथ मंदिर राम नाम की धुन से गुंजायमान है। इस दौरान बेतियाहाता स्थित मंगला देवी मंदिर, अंधियारीबाग स्थित मानसरोवर मंदिर में भी राम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू हो गया। भूमिपूजन कार्यक्रम की पूर्व संध्या से ही गोरखनाथ मंदिर, मंगला देवी मंदिर और मानसरोवर मंदिर रंग-बिरंगी झालरों एवं मिट्टी के दीपक की रोशनी से जगमग हो उठे।

विज्ञापन

3 of 5
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर के राम दरबार में सोमवार से ही 48 घंटे का अखंड रामचरित मानस का पाठ जारी है, जिसकी पूर्णाहुति आज होगी। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में मुख्य मंदिर में गुरु गोरखनाथ के समक्ष दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत हुई। उनके साथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी, पुजारी योगी सूरजनाथ, वीरेंद्र सिंह, विनय गौतम आदि शामिल हुए। इसके साथ ही परिसर में स्थित सभी मंदिरों में भी दीप जलाए गए।

4 of 5
राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर भालोटिया मार्केट सजाया गया है।।। - फोटो : अमर उजाला।
गोरक्षपीठ से जुड़े अंधियारीबाग के मानसरोवर मंदिर में पुजारी योगी मुकेश की अगुवाई में रामदरबार में चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ के बीच दीपोत्सव मनाया गया। उधर बेतियाहाता स्थित मंगला माता मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ के बीच योगी सहजनाथ की अगुवाई में दीपोत्सव शुरू हुआ। यहां 200 से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए। रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी मंदिर की शोभा बढ़ा रही थी। दीपोत्सव का यह क्रम बुधवार की शाम को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayodhya Ram Mandir celebration - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने कहा कि गोरक्षपीठ के सभी मंदिरों में दीपोत्सव एवं राम धुन का आयोजन किया गया है। यह ऐतिहासिक अवसर है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में अयोध्या में आज करोड़ों लोगों की श्रद्धा के प्रतीक भगवान राम का मंदिर बनने की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें