फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: कोरोना वायरस की जानकारी के लिए फर्जी एप और नंबरों से बचें, यहां मिलेगी सही सलाह

Tue, 31 Mar 2020 10:57 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 6
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारियों के लिए मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर कई प्लेटफार्म का उपयोग हो रहा है। इसमें कई फर्जी एप और नंबर भी जारी कर दिए गए है। ऐसे नंबरों और एप से सावधान रहे। अमर उजाला बता रहा है कि कहां से सही जानकारियां हासिल हो सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखें पूरी जानकारी..
विज्ञापन

2 of 6
मोबाइल फोन
मोबाइल एप
कोरोना कवच:
गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करें। इस पर अपना फोन नंबर डालकर एकाउंट बनाएं। एप लोकेशन के आधार पर मरीजों को ट्रैक कर यूजर को आगाह करता है, ताकि मरीज के आसपास होने पर सावधानी बरत सकें। कोरोना से जुड़ी जानकारी भी मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर भारत सरकार
9013151515:
इस नंबर को सेव करें और अंग्रेजी में हाय लिखकर भेजे। हेल्पलाइन नंबर, कोरोना मरीजों के आंकड़े, वायरस से जुड़ी जानकारियां, जोखिम कम करने के तरीके, एम्स अस्पताल की जानकारियां। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है।

4 of 6
फेसबुक
फेसबुक पर भारत सरकार
फेसबुक पर माय गर्वमेंट कोरोना हब सर्च करें। पेज को लाइक कर मैंसेजर में जाएं और गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें। इस पर आपात स्थिति के लिए नंबर, ईमेल की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा अगर आप प्रश्न लिखकर कोरोना से जुड़ी जानकारी चाहते है तो उसका भी जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media
व्हाट्सएप पर डब्लूएचओ
+41798931892 नंबर सेव कर हाय लिखकर व्हाटसएप करें। इस पर वायरस से जुड़े नए आंकड़ें, खबरें, दान देने के विकल्प, कोरोना से जुड़े भ्रम व सावधानियां बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
telegram
टेलीग्राम से जुड़े
टेलीग्राम पर माय गवर्मेंट कोरोना न्यूडेस्क सर्च करें और ज्वाइन पर क्लिक करें। यह कोरोना से जुड़ी खबरें देगा और अफवाहों से सचेत करेगा। वर्क फ्रॉम होम टिप्स, घर पर बैठे पढ़ाई जैसी कई जानकारियां देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें