गोरखपुर में लॉकडाउन के दौरान संक्रमण से बचने के लिए लागू की गई सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था धड़ाम होती नजर आ रही है। रेलवे बस स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में पलायन के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। यही नहीं बल्कि बसों में जगह न मिलने पर लोग बस के ऊपर चढ़कर या खिड़कियों के तरफ से बस में प्रवेश कर यात्रा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग मजबूरन ट्रकों के ऊपर बैठकर रवाना हो रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
सभी फोटोज- शिव हर्ष द्विवेदी, राजेश कुमार, आनंद चौधरी अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
2 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए लोग पलायन के लिए रेलवे बस स्टेशन पर बस के इंतजार में सैकड़ों की में खड़े हैं। यह तस्वीर साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन
3 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
बस में जगह नहीं मिली तो गिडा के पास से कुछ इस तरह सवार होकर जा रहे हैं यात्री। यह तस्वीर आठ बजे की है।
4 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को राजघाट चौकी पर पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत पकड़ कर बैठा लिया। यह तस्वीर दस बजे की है।
विज्ञापन
5 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों को हरियाणा की बस द्वारा गोरखपुर पहुंचाया गया। यह तस्वीर रुस्तमपुर देवरिया बाईपास रोड से लौटते समय ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन
6 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे फल खरीदते लोग। यह तस्वीर साढ़े ग्यारह बजे की है।
विज्ञापन
7 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
बेतियाहाता चौराहे पर लोगों से लॉकडाउन का समर्थन और अपने घरों में रहने के लिए कहते नागरिक सुरक्षा कोर के लोग। यह तस्वीर बारह बजे की है।
8 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर जिला अधिकारी कोर्ट में जन सुविधाओं के लिए बन रहे पास को न बनाने का निर्देश देते जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। यह तस्वीर एक बजे की है।
9 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जन सुविधा केंद्र में बने शिकायत केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। यह तस्वीर एक बजकर दस मिनट की है।
10 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बस स्टेशन पर खड़ी बसों को नगर निगम द्वारा सिनेटाइज किया जा रहा है। यह तस्वीर एक बजकर बीस मिनट की है।
11 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बस स्टेशन बसों के ड्राइवर और खलासी को भोजन वितरित करते गीता वस्त्र संस्थान के कर्मचारी। यह तस्वीर डेढ़ बजे की है।
12 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बस स्टेशन हीरापुरी कॉलोनी के पास लोगों में भोजन वितरित करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। यह तस्वीर एक बजकर चालीस मिनट की है।
13 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ समाजसेवी स्व. अशोक श्रीवास्तव के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते परिवार व अन्य लोग। यह तस्वीर दो बजे की है।
14 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान करीब 700 बेसहारा लोगों के लिए राजघाट थाने के मेस में बने भोजन का पैकेट तैयार करते पुलिसकर्मी। यह तस्वीर तीन बजे की है।
15 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान सेवा समिति (गोकुल) व श्री श्याम मण्डल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाद्य पदार्थों का वितरण श्री श्याम सेवा रथ द्वारा किया जा रहा है, आज की सेवा मुकुंद गोयनका, संतोष अग्रवाल, आयुष, सजन जालान, वेद प्रकाश, निर्मल जालान, अभय जी, ओमप्रकाश जी द्वारा की गई। यह तस्वीर तीन बजकर बीस मिनट की है।
16 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
ब्लू कमांडो की तरफ से लगाभग चार हजार लोगों को भोजन कराया गया। यह तस्वीर तीन बजकर पचास मिनट की है।
17 of 18
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में चिड़ियाघर के मजदूरों को भोजन वितरित किया गया। यह तस्वीर चार बजे की है।