फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Tips: 15 हजार से अधिक लोगों में बांटी गई ये दवाई, इसके सेवन से बढ़ रही है प्रतिरोधक क्षमता

Fri, 19 Jun 2020 06:47 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।

सार

  • कोरोना से बचाव में कारगर है आर्सेनिक एल्बम-30
  • दवा खाने वाले लोगों की इम्युनिटी मिली बढ़िया
विज्ञापन
1 of 5
कोरोनावायरस टिप्स। - फोटो : PTI
आयुष मंत्रालय की मीठी गोली आर्सेनिक एल्बम-30 कोरोना संक्रमण से बचाव में कारगर साबित हो रही है। जिले में करीब 15000 से अधिक लोगों को यह दवा दी गई है। दवा खाने वालों की इम्युनिटी बढ़िया मिली है। इसे लेकर नोएडा और लखनऊ के होम्योपैथ रिसर्च सेंटर में शोध भी हुए हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों ने दवा का सेवन किया, उन्हें किसी तरह के कोई साइड इफेक्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोनावायरस टिप्स। - फोटो : पीटीआई
गुजरात, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुरुआती दौर में लोगों को आर्सेनिक एल्बम-30 दवा दी गई थी। नतीजे बेहतर मिले तो आयुष मंत्रालय की ओर से देश के सभी राज्यों में दवा को बांटने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोनावायरस टिप्स।
इसके बाद मार्च माह से जिले में भी दवा बांटना शुरू किया गया। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि अब तक 15000 से अधिक लोगों को यह दवा दी जा चुकी है। इसके नतीजे बेहतर रहे हैं। यही वजह है कि यह दवा काफी डिमांड में है। बताया कि ट्रायल में यह बात भी सामने आई है, जिन लोगों ने दवा की खुराक ली, उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

4 of 5
कोरोनावायरस टिप्स। - फोटो : अमर उजाला
नोएडा और लखनऊ में हुआ शोध
डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि नोएडा और लखनऊ में होम्योपैथी का रिसर्च सेंटर है। इन दोनों सेंटरों में इस दवा पर शोध किया गया है। लखनऊ में 10,000 लोगों को यह दवा दी गई। नतीजे बेहतर आए हैं। दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला है। यह दवा जीआरपी के सिपाहियों को भी दी गई। जिन सिपाहियों ने यह दवा नहीं खाई थी, उनमें से कुछ कोरोना की चपेट में भी आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोनावायरस टिप्स। - फोटो : PTi
अन्य रोगों से बचाव में भी कारगर
डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि यह दवा कई मर्ज को ठीक करने में माहिर है। विभिन्न संक्रामक रोगों में बचाव के लिए इस दवा का उपयोग किया जा सकता है। इनमें बुखार, निमोनिया जैसे रोग शामिल हैं। इन रोगों में दवा का सेवन करने से काफी हद तक राहत मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें