रामगढ़ ताल में बोटिंग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
वाटर बॉडी पर दो पुल बनाए जाएंगे
वाटर बाडी के सुंदरीकरण के साथ इस पर दो पुल बनाए जाएंगे। एक पुल योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से शुरू होगा, जो वसुंधरा एन्क्लेव के पास सड़क तक होगा। इस पर लोग वाहन लेकर आ सकेंगे। इससे देवरिया बाईपास के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसी तरह दूसरा पुल पैदल चलने वालों के लिए होगा। इसे वाटर बॉडी की शुरुआत में बनाया जाएगा। इसके जरिए सड़क को नया सवेरा से जोड़ा जाएगा, जिससे लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद पैदल ही नया सवेरा तक जा सकेंगे।