फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: वंदेमातरम व भारत माता के जयघोष से देशभक्तिमय हुआ माहौल, तस्वीरें देखकर करेंगे गर्व

Sat, 18 Dec 2021 10:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।
हाथों में तिरंगा लिए हुए सड़कों विद्यार्थी और लोगों का हुजूम। वंदेमातरम और भारत माता के जयघोष। स्वागत में फूलों की वर्षा। माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया। यह दृश्य देखकर लगा जैसे हर कोई आजादी का जश्न मनाने को जुटा है। इस तरह का नजारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान दिखा।

आरएसएस की तरफ से शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सामूहिक वंदेमातरम गायन व भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। इसमें 20 स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी व 20 नगरों के स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। एक साथ करीब 25 हजार लोगों ने वंदेमातरम का गान किया। भारत माता की आरती हुई, फिर जयघोष हुआ। गगनभेदी जयकारे लगाए गए। इससे माहौल देशभक्तिमय हो गया।

 
विज्ञापन

2 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।
आजादी के उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थी व लोग उत्साहित दिखे। सब देशभक्ति के तरानों पर झूमते दिखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग भी जमा। उत्साहित मुख्य अतिथि व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की भतीजी गीता लाहिड़ी ने कहा कि यह कार्यक्रम उन बलिदानियों के प्रति वास्तव में बड़ा सम्मान है, जो हमारे बीच नहीं हैं। स्वाधीनता के पुरानेस्वरूप को बनाए रखना होगा। यह हर भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। अमर बलिदानियों को नमन व वंदन किया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

दीप जलाकर किया शुभारंभ

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की भतीजी गीता लाहिड़ी, आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष, गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजेश सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उद्योगपति विष्णु अजीत सरिया, प्रो शिवशरण दास, मंकेश्वरनाथ पांडेय, मेजर जनरल अतुल वाजपेयी, डॉ आरएन गुप्ता और डॉ महेंद्र अग्रवाल दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   



 

4 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

स्वदेशी व भारतीयता अपनाने का मंत्र मिला

वंदेमातरम के सामूहिक गायन व भारत माता की आरती के दौरान आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष ने विद्यार्थियों को स्वदेशी व भारतीयता अपनाने का मंत्र दिया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि अमर क्रांतिकारी व बलिदानियों का सपना था कि भारत सिरमौर बने। इस सपने को पूरा करना है। अपने धर्म,संस्कृति की रक्षा करनी है। स्वराज्य, संपूर्ण समाज,जंगल, जमीन को बचाना है। स्वदेशी अपनाना है। भारतीयता को बढ़ाना है, तभी तब देश का उत्थान होगा। महान क्रांतिकारियों ने जो भारत बनाकर दिया, उसे बचाकर अखंड बनाना है।

 
विज्ञापन

5 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।
प्रांत प्रचारक ने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत माता के गुमनाम बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित व उनके सपने को पूरा करने का समय है। अंग्रेजों का कार्यकाल क्रूरता से भरता था। 75 वर्ष में हम कहां हैं, यह विचार करते रहना होगा। हमारा देश महान था, है और रहेगा। भारत ने ही विश्व को मलमल, सूरत-उज्जैन का वस्त्र दिया। मसाले, खाद्यान्न के साथ सबसे सस्ता व अच्छा लोहा भी दिया। आयुर्वेदिक दवाओं को उपलब्ध कराके अपनी संस्कृति सर्वे सन्तु निरामया: का पालन किया। कोरोना काल में आयुर्वेद के काढ़ा ने पूरे विश्व को बचाया। योग,ज्ञान, वेद, शिक्षा, विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि बड़ी है।
 
विज्ञापन

6 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

क्रांतिवीरों ने चटाया था अंग्रेजों को धूल

प्रांत प्रचारक ने गोरखपुर व आसपास के जिलों के क्रांतिकारियों का नाम भी बताया और कहा कि महाराजा जालिम सिंह, शिब्बन लाल सक्सेना, चिगान शाह, महंत दिग्विजयनाथ नाथ, मंगल पांडेय, वीर बाबू बंधु सिंह, राजा तेज प्रताप चंद ने अंग्रेजों को धूल चटाया था। डोहरिया कला, चौरीचौरा, नरहरपुर, पैना गांव (जहां 600 महिलाओं ने जल समाधि ली थी) बरहज में बलिदानी क्रांतिवीरों के निशान मिलते हैं। प्रांत प्रचारक ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस बिपिन रावत सहित 14 अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेजर जनरल अतुल वाजपेयी ने कहा कि विश्व का सबसे प्रसिद्ध व लोकप्रिय गीत वन्देमातरम है। भव्य कार्यक्रम अमर क्रंतिविरों को सच्ची श्रद्धाजंलि है। कार्यक्रम का संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।

 

विज्ञापन

7 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

इनकी रही सहभागिता

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, रामनरायन लाल इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज, विद्या भारती के समस्त छात्र-छात्राएं, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की छात्र-छात्राएं,डीएवी डिग्री कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्यामंदिर शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं,नवल्स एकेडमी, सेंट्रल एकेडमी, जुबली इंटर कॉलेज, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, संस्कृति पब्लिक स्कूल, भगवती कन्या इंटर कॉलेज, गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ रोटरी क्लब,गायत्री परिवार,महिला सर्वोदय मंडल,भारत विकास परिषद, संस्कार भारती, भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अधिवक्ता परिषद सहित अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन के कार्यकर्ता।
विज्ञापन

8 of 8
अमृत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला।

शोभायात्रा पर बरसाए फूल

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ उदयवीर सिंह की अगुवाई में आंबेड़कर चौक पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। फूल बरसाए गए। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, विजय खेमका, दिवाकर विक्रम सिंह, महिला प्रमुख आदित्य मिश्रा एडवोकेट, संतोष गौतम,जयराम, मीरा पाल एडवोकेट, राकेश एडवोकेट, शंभू नारायण एडवोकेट, राजू लुहारिका मौजूद रहे।


इनकी रही मौजूदगी

सह प्रांत प्रचारक अजय, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर, भाग संघचालक ओम जालान व प्रभुनाथ, प्रांत सम्पर्क प्रमुख प्रो संजीत गुप्ता, प्रांत प्रचार प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी, सह प्रांत व्यवस्था हरे कृष्ण, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह, सह विभाग कार्यवाह उमेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश निरीक्षक कमलेश सिंह, संस्कार भारती के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, उत्तरी भाग कार्यवाह दुर्गेश, दक्षिणी भाग कार्यवाह अभिषेक, प्रांत प्रचार टोली सदस्य पुनीत पांडेय, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंहा, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष बृजेशमणि मिश्रा, नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल, विधायक संगीता यादव, शीतल पांडेय, संत प्रसाद, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन , क्षेत्रीय संयोजक मीडिया संपर्क विभाग सिद्धार्थ पांडेय, क्षेत्रीय संयोजक आईटी विभाग अनादि प्रिय, पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय सहित अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें