फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम: हाथों की रेखाओं में छिपा है आपका भविष्य, महाज्ञानी सुझाएंगे उपाय

Thu, 14 Apr 2022 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अप्रैल को शाम छह बजे शुभारंभ करेंगे। आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में 17 अप्रैल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क परामर्श, कोई भी परामर्श ले सकेगा। महाज्ञानी आपका हाथ देखकर आपकी हर उचित समस्या के निवारण का उपाय सुझाएंगे।
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला-गैलेंट ज्योतिष-आयुर्वेद महासमागम (एनसिएंट साइंस कॉन्क्लेव) में 17 अप्रैल को निशुल्क परामर्श मिलेगा। दो दिवसीय समागम का आयोजन आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी में किया जा रहा है। परामर्श की शुरूआत 11 बजे दिन और समापन अपराह्न 2 बजे होगी।

 परामर्श के लिए कोई पूर्व रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं है। परामर्श पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इसका मतलब है कि जो व्यक्ति पहले आएगा, उसे पहले और जो बाद में आएगा उसे बाद में परामर्श का मौका मिलेगा। 16 अप्रैल को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सायं छह बजे करेंगे।

भारतीय संस्कृति और प्राच्य महाविद्याओं को प्रतिष्ठापित करने के प्रयास के तहत अमर उजाला यह अभिनव आयोजन कर रहा है। गुरु गोरखनाथ की धरती पर महासमागम के प्रमुख सितारे जुट रहे हैं, जो आपकी हथेलियों की आड़ी-टेढ़ी और सीधी रेखाओं में ही आपके भूत, वर्तमान और भविष्य की लिखी बातें बताएंगे। आपकी समझ में ये बातें भले ही न आती हों, लेकिन हस्तरेखा विशेषज्ञ आपके हर सवालों का जवाब आपकी इन हथेलियों की रेखाओं को देखकर चुटकियों में बता देते हैं। इसके पीछे ज्योतिष के ज्ञानियों का गहन अध्ययन है। पढ़ाई की चिंता हो या नौकरी की फिक्र, विवाह का योग हो या घर की चिंता... इन सवालों के जवाब महासमागम में आपको निशुल्क मिलेंगे।

इनका विशेष सहयोग
महासमागम के आयोजन में मेयर सीताराम जायसवाल व नगर आयुक्त अविनाश सिंह का विशेष सहयोग है। नगर आयुक्त ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले महाज्ञानी लोगों को सफाई का महत्व व उसके फायदे भी बताएंगे तो उसका सकारात्मक असर पड़ेगा।। गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मयंक अग्रवाल का विशेष सहयोग है। आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन अजय शाही और वाइस चेयरमैन आराधना शाही भी सहयोगी हैं। होटल रेडिसन ब्लू के प्रबंध निदेशक अरुण चन्द और महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह सहयोग कर रहे हैं। ट्रवेल पार्टनर रनवे टैक्सी के प्रोपराइट जफर इकबाल हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
आचार्य इंदु प्रकाश - फोटो : अमर उजाला।

महासमागम के सितारे

आचार्य इंदु प्रकाश
आचार्य इंदु प्रकाश दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं। उनकी कई भविष्यवाणी समय-समय पर सही साबित हुईं हैं। उनकी विशेषज्ञता, वैज्ञानिक ज्ञान पर अधिकार और ज्ञान सामूहिक रूप से सटीक भविष्यवाणियां करने में मदद करते हैं। हस्तरेखा, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, अंकशास्त्र और अन्य विज्ञानों का गहन ज्ञान है। विवाह, कुंडली मिलान, संतान, प्रेम, दीर्घायु, प्रसव, करियर, शिक्षा, वित्त से संबंधित घटनाओं का मार्गदर्शन और भविष्यवाणी करने में काफी प्रभावशाली हैं।

 
विज्ञापन

3 of 10
रूपा बुद्धि राजा - फोटो : अमर उजाला।
रूपा बुद्धि राजा
रूपा बुद्धि राजा जानी-मानी एस्ट्रोलॉजर एवं टैरो कार्ड रीडर हैं। इन्होंने टैरो रीडिंग से अपना करियर शुरू किया, फिर एस्ट्रोलॉजी में कई टीवी चैनल्स पर काम भी किया है। रूपा बुद्धि राजा ने 10 वर्षों की एस्ट्रोलॉजी एवं टैरो कार्ड रीडिंग प्रैक्टिस के बाद भगवान के आशीर्वाद से और अपने ज्ञान की सहायता से बहुत सारे लोगों का जीवन सुधारा है। उनका मानना है कि आप एस्ट्रोलॉजी नहीं चुनते, एस्ट्रोलॉजी ही आपको चुनती है।

 

4 of 10
रेखा जैन - फोटो : अमर उजाला।
रेखा जैन
रेखा जैन पिछले 18 वर्षों से लगातार पेशेवर रूप से ज्योतिष विद्या, वास्तु शास्त्र , टैरो कार्ड रीडिंग और क्रिस्टल गेजिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वर्ष 2001 से ज्योतिष विद्या, वास्तु शास्त्र, क्रिस्टल गेजिंग और टैरो कार्ड रीडिंग कर रही रेखा अब बड़ा नाम बन चुकी हैं। क्लाइंट्स भारत समेत अन्य 15 देशों से जुड़े हुए हैं, जो किसी भी ज्योतिषी के लिए एक बहुत बड़ी बात है। रेखा जैन कई समाचार चैनलों के साथ जुड़कर क्रिस्टल गेजिंग शो करती हैं। उन्हें विभिन्न मंचों और संस्थानों की तरफ से प्रेरक व्याख्यान के लिए आमंत्रित और सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 10
डॉ वेनुगोपाल आर वेरामनेनी - फोटो : अमर उजाला।
डॉ वेनुगोपाल आर वेरामनेनी
विश्व के प्रथम आईएसओ सर्टिफाइड वास्तु सलाहकार डॉ वेनुगोपाल आर वेरामनेनी ने रसायन, वास्तु और ज्योतिष विज्ञान तीनों ही क्षेत्रों में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। 7 क्षेत्रों में मास्टर्स कर रखी है। डॉ वेनु के नाम कई विश्व स्तरीय रिकॉर्ड हैं। वास्तु सलाहकार के रूप में फोर्ब्स मैगजीन में जगह मिल चुकी है। औद्योगिक और कॉरपोरेट के क्षेत्र में विश्व के प्रथम वास्तु सलाहकार हैं। 21 वर्षों का अनुभव भी है। डॉ वेनु को उनकी प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। मेडिकल एस्ट्रोलॉजी एंड कम्पेटेबिलिटी में विशेषता के साथ साथ वह अंक ज्योतिष की भी जानकारी रखते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 10
संजय तिवारी - फोटो : अमर उजाला।
संजय तिवारी
41 वर्ष की आयु में संजय तिवारी ने एस्ट्रोलॉजी, अंक ज्योतिष, रेकी और जमकोल में विशेषज्ञता हासिल की है। संजय तिवारी ने मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। इन्हें ज्योतिष के क्षेत्र में पंद्रह वर्षों का अनुभव है। संजय तिवारी ने अपनी पढ़ाई अंग्रेजी और गणित के विषयों से की है। लेकिन, इनकी रुचि हमेशा से ही ज्योतिष में थी, जो कि इन्हें अपनी ओर खींच ही लाई। वह अपने ज्ञान और अनुभव के कारण जमकोल और एस्ट्रोलॉजी में कई अवार्ड्स भी प्राप्त कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

7 of 10
पीपीएस राणा - फोटो : अमर उजाला।
पीपीएस राणा
परिवार में होने वाले छोटे-छोटे विवादों से हम परेशान रहते हैं। इनके पीछे भले ही वजह छोटी हो, लेकिन भविष्य में इनके दूरगामी परिणाम काफी गंभीर होते हैं। कई बार तो परिवार तक टूट जाते हैं। इन विवादों का निवारण व्यक्ति की कुंडली में होता है। जिनके पास कुंडली न हो उनके प्रश्नों के उत्तर भी प्रश्न कुंडली के जरिये मिल जाते हैं। ज्योतिष विद् पीपीएस राणा पिछले कई वर्षों से इस विषय पर शोध कर रहे हैं और इन्हें प्रश्न कुंडली के जरिये समस्याओं के निवारण में महारथ हासिल है।

8 of 10
डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला।
डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी
आयुर्वेदाचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी विगत 30 वर्षों से वैदिक विरासत में लुप्तप्राय पराविद्याओं का अध्ययन एवं अनुसंधान का कार्य कर रहे हैं। इनमें विशेष रूप से श्रेष्ठ, सामुद्रिक शास्त्र को पुन: प्रतिष्ठित करने को उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। डॉ. त्रिपाठी आपकी हथेली को देखकर भूत, वर्तमान और भविष्य बताने में निपुण हैं। डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि हथेली ईश्वर की ओर से बनाई गई जन्म कुंडली है।

 

9 of 10
पंडित विनोद त्यागी - फोटो : अमर उजाला।
पंडित विनोद त्यागी
पंडित विनोद त्यागी ज्योतिष जगत में अपनी अलग पहचान रखते हैं। पंडित जी अमर उजाला अखबार के दैनिक राशिफल पंचांग और साप्ताहिक स्तंभ ज्योतिष जिज्ञासा के माध्यम से तमाम पाठकों को चिंतामुक्त जीवन जीने के लिए उनकी जन्मकुंडली विचार कर ग्रह शांति के उपाय सुझाते हैं।

 
विज्ञापन

10 of 10
अनिल वत्स - फोटो : अमर उजाला।
अनिल वत्स
वास्तु और ऊर्जा के क्षेत्र में 19 वर्षों से कार्यरत अनिल वत्स भारत, यूरोप व यूएसए में छह हजार से ज्यादा आर्किटेक्चरल प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं। ऐसे भी कई घरों को ठीक किया है, जो पैरानॉर्मल साइट्स की समस्या का सामना कर रहे थे। किसी बिल्डिंग या प्लाट में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का आकलन कर उसे सामान्य ऊर्जा में परिवर्तित कर देते हैं। इसके लिए देश-विदेश के 10 उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। डॉ अनिल वास्तु के उपायों के लिए किसी भी बिल्डिंग के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं करते हैं, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। एस्ट्रोलॉजी और वास्तु की विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने वत्स को नौ अवार्ड और एक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया है।

आयोजन के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें- मोबाइल नंबर 8005000010, 8299660608 और 6394153108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें