फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला बाल मेला शुरू: खुशनुमा मौसम में जानवर भर रहे कुलाचे...बच्चे मचा रहे धूम, VIDEO

Fri, 01 Dec 2023 10:30 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अमर उजाला के बाल मेला में शहर के विभिन्न स्कूलों से करीब आठ से दस हजार बच्चे जुट रहे हैं। इस मेला में शहर की गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। बाल मेला की व्यवस्था चिड़ियाघर प्रबंधन ने भी की है।
विज्ञापन
अमर उजाला बाल मेला के लिए गोरखपुर जू में जुटे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर में अमर उजाला का बाल मेला शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है। खुशनुमा मौसम में जहां जानवर कुलाचे भर रहे हैं, वहीं मेले में शामिल होने पहुंचे बच्चे धमाल मचा रहे हैं। मेले में बच्चे पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं पर चित्र प्रतियोगिता के जरिए प्रतिभा दिखाएंगे, वहीं उन्हें नृत्य और गायन प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए बाल मेले में शहर की गणमान्य हस्तियां भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को खुशनुमा मौसम होते ही शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में जानवरों ने अपने बाड़े में खूब उछल-कूद मचाई। दर्शकों के साथ वन्य जीवों ने भी सुहाने मौसम का जमकर आनंद लिया। बच्चों ने खूब सेल्फी ली और फुल मस्ती की।

विज्ञापन


 

सुबह में हल्की धूप निकलने से जानवर भी अपने बाड़े में से बहुत कम निकल रहे थे। लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज खुशनुमा हुआ तो जानवरों ने उछल-कूद मचानी शुरू कर दी। बाड़ों के सामने खड़े होकर दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन से पटौदी (बब्बर शेर) और गीता के सामने खड़े होकर सेल्फी ली।

चिड़ियाघर में दरियाई घोड़े जय और लक्ष्मी अपने बाड़े में घूम रहे थे। इसी बीच बेतियाहाता के मंतोष ने बाड़े के बाहर से ही आवाज लगाई, जय इधर आओ, लक्ष्मी इधर देखो। साथ में मौजूद विकास ने नाम लेकर पुकारने का कारण पूछा को मंतोष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन्हें नाम लेकर पुकारा था। शायद ये अपने नाम को पहचानती और जानती हैं।

 

वहीं, खूनीपुर की नाज अपने परिवार के साथ चिड़ियाघर पहुची थींं। गीता के बाड़े के सामने खड़े होकर उन्होंने आवाज दी और खुद की फोटो भी खिंचवाई। अपनी दोस्ती रुबीना से चर्चा कर रही थीं कि ये वही गीता है, जिसके पिता ने दिल्ली चिड़ियाघर में गिरे दर्शक की जान ले ली थी। लेकिन उसकी बेटी गीता कितनी शांत है।

दोपहर करीब दो बजे चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह परिसर के निरीक्षण करने निकले थे। इसी बीच घूमने आए एक छोटे बच्चे ने बब्बर शेर के जोड़े पटौदी और मरियम को देखा। उत्सुकता में उन्होंने दोनों के बारे में जानने की इच्छा जताई तो डॉ. योगेश ने बताया कि चिड़ियाघर में आने के बाद मरियम अपनी उम्र से भी अधिक समय तक स्वस्थ है। वहीं, सुबह से लेकर शाम तक दर्शकों का चिड़ियाघर में घूमने का सिलसिला चलता रहा।
 
विज्ञापन

आज शेर-भालू के बीच बच्चे करेंगे फुल मस्ती
अमर उजाला के बाल मेला में शहर के विभिन्न स्कूलों से करीब आठ से दस हजार बच्चे जुट रहे हैं। इस मेला में शहर की गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी। बाल मेला की व्यवस्था चिड़ियाघर प्रबंधन ने भी की है। बच्चों के कार्यक्रम को और बेहतर बनाने के लिए चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. मनोज शुक्ला की निगरानी में अधिकारियों ने भी व्यवस्था को देखा और अपने स्टॉफ को निर्देश दिए। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह, रेंजर रोहित सिंह, गोरव, रवि और अन्य स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

पेंटिंग प्रतियोगिता : इसका थीम चिड़ियाघर है, बच्चे जीव-जंतु देखेंगे और वहीं बैठकर लाइव स्केच बनाएंगे। शीट अमर उजाला की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी। पेंटिंग की अन्य सामग्री मसलन, पेंसिंल, ब्रश, बोर्ड व कलर विद्यार्थियों को लाना होगा। विजेताओं का चयन तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम करेगी।

नृत्य व गायन प्रतियोगिता : नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में बच्चे चिड़ियाघर में बने मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। गायन के लिए अधिकतम तीन मिनट और नृत्य के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा। गायन में बच्चे लोक गीत व फिल्मी गाने का चयन कर सकते हैं और नृत्य प्रतियोगिता का थीम पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें