ज्वेलरी समेत कुछ अन्य दुकानें खोलने को लेकर चल रही व्यापारी संगठनों की मांग पर जिला प्रशासन छूट देने पर मंथन कर रहा था, मगर शुक्रवार को सड़कों पर उतरी भीड़ को देखकर डीएम-एसएसपी ने अपना इरादा बदल दिया।
अब कुछ दिन बाद ही कुछ और सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को छूट मिलने की उम्मीद है। भीड़ बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग टूटने और संक्रमण का खतरा बढ़ने के भय से प्रशासन को कुछ दिनों के लिए अपना इरादा बदलना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता ने शुक्रवार को शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों पांडेयहाता, हालसीगंज, साहबगंज, चौरहिया गोला, नखास, रेती आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान उन्होंने छूट के बाद खुली दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है या नहीं इसकी भी समीक्षा की। वहां से निकलने के बाद डीएम-एसएसपी कोतवाली थाने पहुंचे और अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की अलग-अलग समय की फुटेज देखी।
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक फुटेज देखने के दौरान डीएम-एसएसपी ने पाया कि सुबह छह बजे से सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो रही है, जो हर घंटे बढ़ती जा रही है। सुबह 10 बजे के बाद कई इलाकों में उम्मीद से ज्यादा भीड़ दिखी।
वहीं अफसरों ने यह भी पाया कि सड़क पर जहां भीड़ है वहीं छूट के तहत जो प्रतिष्ठान-दुकानें खुली हैं वहां भीड़ कम है। ऐसे में और प्रतिष्ठानों को छूट मिलने पर सोशल डिस्टेंसिंग टूटने का खतरा है। इसके बाद डीएम-एसएसपी ने नई छूट देने को कुछ और दिनों तक टाल दिया।