फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अब मुझे कभी न देख पाओगे...', पूजा ने पति से वीडियो कॉल पर आखिरी बार कही थी ये बात; फिर बच्चों संग दी जान

Thu, 13 Feb 2025 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली महिला ने पति से वीडियो कॉल पर बात की थी। पति डब्लू ने उसे बहुत समझाया था, लेकिन बोल रही थी अब मुझे कभी नहीं देख पाओगे।
विज्ञापन
1 of 10
Gorakhpur suicide - फोटो : अमर उजाला
Gorakhpur News: गोरखपुर में ट्रेन के सामने दो बच्चों संग कूदकर जान देने से पहले पूजा (30) की आखिरी बार पति डब्लू और मां धनिता देवी से मोबाइल पर बात हुई थी। पति ने वीडियो कॉल करके भी मनाने की कोशिश भी की थी। लेकिन इसके बाद भी नाराज पूजा ने मोबाइल स्विच ऑफ कर अमन (8) और राधा (5) के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। सोमवार को डोहरिया बाजार की पूजा ने दो बच्चों अमन व राधा के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी। 

सूचना पर हैदराबाद से पति डब्लू गोरखपुर घर आने के लिए निकला। डब्लू ने घटना के पहले पत्नी से हुई बातचीत को अमर उजाला से साझा किया। बातें करते वक्त वह फफक पड़ा। बोला मेरा तो सब कुछ उजड़ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
'अब आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे'
उसने बताया कि घटना वाले दिन शाम करीब चार बजे सास धनिता देवी की कॉल आई। उन्होंने पूछा कि इधर पूजा से बात हुई है। बोला कि दो दिन से नहीं हुई है। तब वह बोलीं कि वह किसी बात पर नाराज है, मुझसे बोली है कि अब आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे। यह कहकर वह कहीं घर से निकल गई है। सास की बात सुनकर तत्काल पूजा के पास कॉल की। 
विज्ञापन

3 of 10
गमगमीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
'अचानक उसने मोबाइल बंद कर लिया'
वह बहुत गुस्से में थी, मैंने समझाया कि जो जरूरत हो वह बताओ, कहो तो घर आ जा रहा हूं। इस पर पूजा बोली कि मत आइए, अब आने की जरूरत भी नहीं है। अब आप लोग मुझे और बच्चों को कभी नहीं देख पाएंगे। इतना सुनते ही मैंने वीडियो कॉल की। एक जगह काम कर रहा था, उसे मोबाइल से दिखाया भी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हो रही थी। अचानक उसने मोबाइल बंद कर लिया। एक घंटे बाद पुलिस का फोन आया कि पत्नी और दोनों बच्चों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है।

4 of 10
मां और दो बच्चों की मौत के बाद मोहल्ले की गमगमीन महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पूजा के नाम पर था बैंक खाता
डब्लू ने बताया कि आज तक अपना बैंक में खाता नहीं खुलवाया। पूजा के नाम पर बैंक में खाता था। हैदराबाद में रहकर जो भी कमाता था, वह पूजा के बैंक खाते में डाल देता था। महीने में कभी 15 हजार तक तो कई बार 20 हजार से अधिक खाते में जमा किया। सोमवार को मुझे एक नई जगह पर काम मिला था। काम के पहले ही दिन यह घटना हो गई। वापस आने के लिए रुपये भी नहीं थे। साथ रहने वाले साथियों ने अपने पास से मिलाकर रुपये दिए। ट्रेन से वापस आ रहा हूं।
विज्ञापन

5 of 10
गमगमीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
जिद्दी प्रवृति की थी पूजा
डब्लू ने बताया कि इतनी दूर आकर मेहनत मजदूरी कर रहा था कि पत्नी और बच्चों को कभी परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन पत्नी मुझे समझ नहीं पाई। शुरू से ही जिद्दी प्रवृति की थी। बात-बात पर नाराज हो जाती थी। बीच में कुछ दिन के लिए वह अपनी गुलरिहा इलाके में मौसी के घर के पास किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। तब मैंने समझाकर घर पर बुलाया था।
विज्ञापन

6 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दिवाली और करवाचौथ पर घर आया था। तब बच्चों और पत्नी के लिए कपड़े और जरूरी सामान खरीदा था। आखिरी समय में बेटे-बेटी से भी बात नहीं हो पाई। सोचा था कि बेटा बड़ा होगा तो उसे दिल्ली या हैदराबाद के ही अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाऊंगा, सब सपना रह गया।
विज्ञापन

7 of 10
पूजा की सास बुटका देवी - फोटो : अमर उजाला
सास-ससुर बोले- सोचा भी नहीं था कि यह सब देखना पड़ेगा
पूजा की सास बुटका देवी और ससुर रामनारायण चौहान ने कहा कि बहू अलग खाना बनाती थी। बुजुर्ग होते हुए भी उससे सेवा नहीं कराते थे। खुद से ही अपना काम करते हैं। इसके बाद भी बहू और नाती, नातिन की मौत का जिम्मेदार हम लोग को बताया जा रहा है। दहेज उत्पीड़न का झूठा केस कराया गया है। जबकि बहू से हम लोग जल्दी कुछ बोलते भी नहीं थे। वह बात-बात पर नाराज हो जाती थी। दिन भर दोनों बच्चे हमलोग के पास खेलते थे। इस उम्र में यह सब देखना पड़ेगा कभी नहीं सोचा था।

8 of 10
नारायण, ससुर - फोटो : अमर उजाला
ये थी पूरी घटना
गोरखपुर के चिलुआताल के डोहरिया बाजार के डब्लू की पत्नी पूजा (30) सोमवार शाम को अमन और बेटी राधा को लेकर घर से निकली और मानीराम रेलवे पुल के पास शाम को 05:22 बजे गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने मानीराम रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

9 of 10
मासूम अमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला की पहचान होने के बाद उसके घरवालों को सूचना दी। पूजा अपने सास बुटका देवी और ससुर नारायण के साथ बच्चों को लेकर रहती थी। हैदराबाद में रहने वाले पति को इसकी जानकारी दी गई है। सूचना पाकर वह गोरखपुर आने के लिए निकल गया है।

 
विज्ञापन

10 of 10
मासूम राधा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें