फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री कंगना ने महीनों तक खोजा था 'मणिकर्णिका', इस शख्स ने बताई इसकी पूरी कहानी

Sat, 12 Sep 2020 12:35 PM IST
vivek shukla विवेक शुक्ला, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 8
Kangana Ranaut - फोटो : अमर उजाला।
'अभिनेत्री कंगना रणौत कुंडली के आधार पर एक योद्धा हैं, वो योद्धा जो मारता है या मर जाता है लेकिन हार नहीं मानता है।' यह कथन उनके सलाहकार ज्योतिष पंडित सचींद्र नाथ पांडेय ने कही है। पंडित सचींद्र गोरखपुर के रामजानकी नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 8
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व उनके परिवार के साथ पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हैं। दरअसल मुंबई में बने कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बुलडोजर चला दिया था। कंगना का यह ऑफिस पंडित सचींद्र पांडेय की सलाह पर ही बनाया गया था।
विज्ञापन

3 of 8
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।
पंडित सचींद्र और अभिनेत्री कंगना की बातचीत लगभग चार साल पहले शुरू हुई थी। इतने कम समय में वह उनके मुख्य सलाहाकार बन गए। यही नहीं सचींद्र उनके पूरे परिवार के हर कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

 

4 of 8
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।
महीनों तक खोजा था ऑफिस
पंडित सचींद्र ने बताया कि इस समय कंगना की कुंडली के अनुचर बहुत प्रभावशाली हैं। यह उन्हें बड़े मुकाम तक पहुंचाकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह कंगना ने साथ महीनों तक ऑफिस खोजा था, इस दौरान उन्होंने बांद्रा से लेकर पाली हिल्स तक हर मकान को देखा था। कंगना के लिए ऐसा ऑफिस चाहिए था जो उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सके। इसके बाद उन्हें पाली हिल्स में एक मकान मिला, जिसका नाम मणिकर्णिका रखा गया। ऑफिस बनते ही उन्हें पद्यम श्री पुरस्कार प्राप्त हुआ।

 
विज्ञापन

5 of 8
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
मणिकर्णिका कंगना के जीवन का टर्निंग प्वाइंट
उन्होंने बताया कि मणिकर्णिका नाम कंगना रणौत के जीवन का टर्निंग प्वाइंट है। इस नाम से बनी फिल्म से वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना सकीं। सिंह राशि की कंगना रणौत के साथ इस नाम से एक मजबूत पहचान उनके कुंडली के ग्रह दशा के अनुकूल है।

 
विज्ञापन

6 of 8
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।
वहीं पंडित सचींद्र नाथ ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि मौजूदा स्थितियां कंगना को विचलित करेंगी तो वह भ्रम में है। बाधाएं कंगना को मजबूत करेंगी। 'मणिकर्णिका' पर चला बुलडोजर कंगना को राजनीतिक मुकाम दिलाने का पायदान बनेगा। उनकी कुंडली में भी राजनीति योग प्रबल है, अगर वह राजनीति में जाने का निर्णय लेती हैं तो वहां भी सफलता मिलनी तय है।
विज्ञापन

7 of 8
अभिनेत्री कंगना के साथ पंडित सचींद्र। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
कई फिल्मों का निकाला है मुहूर्त
उन्होंने बताया कि कंगना ईमानदारी से अपना काम करती हैं, फिल्म इंडस्ट्री में उनके जितना मेहनत कोई भी नहीं करता है। इसका नतीजा सभी को पता है, कंगना अपने दम पर फिल्मों को चलाने का माद्दा रखती हैं। बताया कि हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म तलाइवी का मुहूर्त तय हुआ है। पंडित सचींद्र पांडेय ने ही तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका, पंगा जजमेंटल, सिमरन तलाइवी जैसी दर्जनों फिल्मों में कंगना के किरदार का नाम, शूटिंग और लॉचिंग का मुहूर्त तय किया था।
 
विज्ञापन

8 of 8
पंडित सचींद्र अभिनेत्री कंगना के साथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
सचींद्र ने बताया कि कंगना रणौत की कुंडली में ग्रहों की चाल और दशाएं बता रही हैं कि यह वह वक्त है, जब लोग कंगना की हिम्मत देखेंगे और उनके साथ जुड़ेंगे। बताया कि कंगना एक धार्मिक और कर्मशील महिला हैं। वह काशी विश्वनाथ, कामाख्या देवी और मां वैष्णों देवी सहित कई धार्मिक स्थानों पर अनुष्ठान करवा चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें