फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: 22 साल पहले गोरखपुर आए थे कलाकार दिलीप कुमार, एक झलक देखने के लिए उमड़ पड़ी थी भीड़

Wed, 07 Jul 2021 07:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वर्ष 1999 में लोकसभा चुनाव के दौरान गोरखपुर आए थे दिलीप कुमार।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
फिल्मी दुनिया के महान कलाकार दिलीप कुमार 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सैयद जमाल के चुनाव प्रचार के लिए गोरखपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने डीएवी डिग्री कॉलेज के मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। उस जनसभा का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद अल्ताफ हुसैन कर रहे थे।

सैयद अल्ताफ हुसैन ने बताया कि दिलीप कुमार हेलीकॉप्टर से रीजनल स्टेडियम में आये थे। वहां से रोड शो करते हुए डीएवी कॉलेज के मैदान में आकर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। रीजनल स्टेडियम से डीएवी कॉलेज तक दोनों तरफ सड़क पर लोगों की भीड़ थी हर कोई एक झलक देखने के लिए परेशान था। जनसभा शुक्रवार के दिन हुई थी जबकि जनसभा गुरुवार को होनी थी। गुरुवार के दिन डीएवी कॉलेज का मैदान आम जनता से खचाखच भरा था स्थानीय नेताओं का भाषण हो रहा था। इसी बीच ये खबर मिली कि जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी और दिलीप कुमार वापस चले गए। जिससे जनता में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया और लोग जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने की तैयारी करने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
लेकिन हालात ऐसे थे और भीड़ इतनी अधिक थी कि नेताओं को लगा कि घेराव करना उचित नहीं है। जनता में काफी आक्रोश फैल चुका है, हो सकता है कि जनता बेकाबू हो जाए और हिंसक हो जाए।
विज्ञापन

3 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
किसी तरह से जनता को संयमित करने की कोशिश की गई साथ ही लोगों को आश्वासन दिया गया कि जनसभा कल होगी। अगले दिन और अधिक भीड़ हो गई लेकिन जनसभा हुई।

4 of 5
गोरखपुर में दिलीप कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार के दिन जब दिलीप कुमार आए, उस समय दोपहर के डेढ़ बजे थे। चौरहिया गोला के एक मिनार मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की जा रही थी। उसी बीच दिलीप कुमार का काफिला उसी रास्ते से गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
अनेकों नौजवान नमाज छोड़ कर उनको देखने के लिए भाग चले। सैयद अल्ताफ हुसैन ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और दुआ की कि अल्लाह उनकी मगफिरत फरमाएं और जन्न्तुल फिरदौस में जगह अता करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें