बाएं आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, दाएं भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी अखिलेश पति त्रिपाठी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। वे मॉडल टाउन सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। अखिलेश ने आप के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक कर भाजपा में गए कपिल मिश्रा को 12 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया है।
बता दें कि अखिलेश दिल्ली में आईएएस की तैयारी करने गए थे। बेटे के विधायक बन जाने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे जिले के लोग खुशी से झूम उठे। सेवानिवृत्त शिक्षक पिता अभयनन्दन त्रिपाठी ने कहा, मैं खुश हूं कि मेरा बेटा उस पार्टी से जुड़ा है जो देश में व्याप्त भ्रष्टाचार मिटाने वाली है।