फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का कत्ल: ईंट और पेड़ों पर खून ही खून, निर्वस्त्र लाश; दुकानदार-बुजुर्ग को न लगी भनक; अब CCTV खोलेगा राज

Sat, 31 Jan 2026 03:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में महिला की बेरहमी से हत्या की गई। महिला का गोबरहिया नाले के पुल के नीचे शव मिला है। पुलिस शिनाख्त और सीसीटीवी जांच में जुटी है।  हत्या कहीं और कर शव यहां फेंकने की आशंका है।
विज्ञापन
1 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोबरहिया नाले के पुल के नीचे शुक्रवार सुबह महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। महिला का सिर कूंचा गया था। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम संग मौके पर पहुंचे एसएसपी, एसपी उत्तरी समेत अन्य अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। फॉरेंसिक जांच में सड़क से लेकर शव मिलने की जगह तक कई जगह खून के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या सड़क पर या किसी अन्य जगह करने के बाद शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंका गया है। शव को फेंकने में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है।
 
विज्ञापन

2 of 10
Gorakhpur Murder - फोटो : अमर उजाला
खून के निशान और शव की निर्वस्त्र स्थिति से घटना में हैवानियत भी जाहिर हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद की जाएगी। फिलहाल पुलिस की दो टीमें छानबीन में जुटी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
Gorakhpur Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकानदार-बुजुर्ग को नहीं लगी भनक, अब सीसीटीवी खोलेगा राज
पीपीगंज इलाके में गोबरहिया नाले के पुल के नीचे जहां महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था, वहीं से कुछ दूरी पर झोपड़ी डाल कर रह रही बुजुर्ग महिला को भी भनक नहीं लगी। पास में दुकान लगाने वाले पंकज मिश्र ने बताया कि वह शाम सात बजे दुकान बंद करके चले गए थे। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही शिनाख्त के लिए शहर और आसपास के जिलों से गुमशुदगी चेक करा रही है।

4 of 10
Gorakhpur Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां ले आकर फेंक दिया गया। शव का चेहरा विकृत होने के कारण पहचान करना कठिन हो गया। एसएसपी राजकरन नायर, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड भी घटनास्थल पर मौजूद रही और जांच की।
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव जिस रोड पर मिला, वहां त्रिनेत्र के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस फुटेज खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव किस वाहन में लाया गया। आसपास के थानों से गुमशुदगी की जांच कराई जा रही है। पड़ोसी जिलों संतकबीरनगर व अन्य में फोटो भेजकर पहचान की कोशिश जारी है। सहजनवां में भी महिला की जानकारी की जा रही है। पड़ोसी जिलों में गुमशुदगी भी चेक कराई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 10
Gorakhpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंट व पेड़ों पर खून के मिले छींटे, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनास्थल पर सड़क से लेकर शव मिलने वाली जगह तक खून के धब्बों के कई निशान पाए गए। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या सड़क या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंका गया। एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर कुछ पेड़ों पर खून के छींटे मिले।
विज्ञापन

7 of 10
Gorakhpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून लगी एक ईंट भी बरामद की गई, जिसे हत्या का हथियार माना जा रहा है। शव को घसीटने के निशान करीब 200 मीटर तक जमीन पर मिले। शव को पुल के नीचे बाउंड्री के भीतर फेंका गया, जहां से देसी शराब के खाली पाउच और नमकीन के पैकेट बरामद हुए। शव की निर्वस्त्र अवस्था और सिर की विकृति वारदात में हैवानियत की ओर भी इशारा कर रही है।

8 of 10
गोरखपुर हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्र में दहशत का माहौल
वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पास में रहने वाली सरिता देवी ने कहा कि सुबह टहलने निकली थीं, घटनास्थल पर भीड़ व महिला का शव देखकर डर गईं। वहीं दुकानदार पंकज मिश्र ने कहा कि यह घटना हमारी सुरक्षा पर सवाल उठाती है।
 

9 of 10
गोरखपुर हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला या कोई बच्चा भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता है। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और इलाके में सुरक्षा की चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस का दावा है कि जैसे ही पहचान होगी, आरोपी तक पहुंचने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

10 of 10
घटनास्थल की जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम महिला की पहचान की कोशिश में लगी है, जबकि दूसरी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आशंका है कि शव संतकबीरनगर या सहजनवां इलाके से लाकर फेंका गया होगा।- राजकरन नैय्यर, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें