फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कौन है अंशिका? जिसके जाल में फंसे CO से लेकर 15 पुलिसकर्मी और नेता; सबसे उगाही के लिए बनाया एक ही प्लान

Sun, 25 Jan 2026 03:57 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के सिंघड़िया में अस्पताल मैनेजर पर गोली चलाने की आरोपी अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर बीते पांच साल में दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर करीब डेढ़ सौ लोगों से धनउगाही कर चुकी है। 
विज्ञापन
1 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में अस्पताल मैनेजर पर गोली चलाने की घटना के बाद आरोपी अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा का नाम सामने आते ही पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंशिका बीते कई वर्षों से एक सुनियोजित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क चला रही थी, जिसमें बड़े अधिकारी, पुलिसकर्मी और राजनीतिक रसूख वाले लोग भी फंस चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
फर्जी दुष्कर्म केस की धमकी देकर करोड़ों की उगाही
वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल चैट के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली है कि अंशिका फर्जी दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर करीब डेढ़ सौ लोगों से धन उगाही कर चुकी है। पीड़ितों में सामान्य लोग ही नहीं, बल्कि अयोध्या में तैनात एक सीओ समेत गोरखपुर शहर के 15 पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि डर और बदनामी के भय से कई लोग उसके जाल से बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन

3 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
मैसेंजर वीडियो कॉल बना हथियार
अंशिका का तरीका बेहद शातिर बताया जा रहा है। वह सोशल मीडिया मैसेंजर के जरिए पहले संपर्क बढ़ाती, फिर वीडियो कॉल पर बातचीत करती थी। इस दौरान वह सामने वाले को भावनात्मक या निजी बातचीत में उलझाकर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेती थी। बाद में यही रिकॉर्डिंग ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाती थी।

4 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
पिता की मौत के बाद परिवार में टूटन
ग्रामीणों के मुताबिक, कोरोना काल में पिता की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया। इसके बाद अंशिका और उसके परिवार की गतिविधियों को लेकर गांव में चर्चा बढ़ती चली गई। सामाजिक दूरी इस कदर बढ़ गई कि लोग उनसे बातचीत तक से बचने लगे थे।
विज्ञापन

5 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
भाई ने भी तोड़ लिया रिश्ता
बताया जाता है कि परिवार के इकलौते बेटे ने भी करीब तीन साल पहले शादी के बाद गांव छोड़ दिया और पुणे में बस गया। उसके बाद से उसने परिवार से लगभग सभी रिश्ते खत्म कर लिए। ग्रामीणों का कहना है कि जब अपने ही घर का बेटा भरोसा नहीं कर पाया, तो गांव के लोग कैसे भरोसा करते।
विज्ञापन

6 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : अमर उजाला
गांव में पहले से थी संदिग्ध छवि
ग्रामीणों के अनुसार, अंशिका, उसकी मां और एक बहन को लेकर गांव में लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि रुपये लेने के बाद किसी पर भी आरोप लगा देना उनके व्यवहार में शामिल हो चुका था। डर के कारण लोग उनके घर के आसपास जाने से भी कतराते थे।
विज्ञापन

7 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
घर से अक्सर गायब रहने का दावा
गांव की महिलाओं का कहना है कि मां और बेटियां अक्सर कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहती थीं और फिर वापस आती थीं। इसी कारण गांव में उनके बारे में तरह-तरह की चर्चाएं फैलती रहीं और विश्वास पूरी तरह टूट चुका था।

8 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
पढ़ाई भी सीमित, लेकिन नेटवर्क बड़ा
ग्रामीणों के मुताबिक, अंशिका आठवीं तक ही पढ़ पाई, जबकि उसकी मंझली बहन किसी तरह दसवीं तक पढ़ी है। लेकिन पढ़ाई भले ही सीमित रही, उसका नेटवर्क काफी बड़ा और प्रभावशाली बताया जा रहा है।

9 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
गैंगस्टर एक्ट की तैयारी
गोरखपुर पुलिस अंशिका और उसके छह साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। मामला थार गाड़ी चोरी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने से जुड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी पर चार अलग-अलग राज्यों की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थीं।
विज्ञापन

10 of 10
अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा - फोटो : Instagram/singh20012024
महंगे शौक बने गिरफ्तारी की वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अंशिका की लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे शौक उसकी गिरफ्तारी की कहानी के अहम सुराग बने। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह अंडरग्राउंड हो गई थी, लेकिन अब उसके पूरे नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें