25 जुलाई की सुबह कौआबाग अंडरपास के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने चारपहिया वाहन से अशोक जायसवाल का अपहरण कर लिया। वह रोज की तरह साइकिल से रेलवे स्टेडियम जा रहे थे। कुछ ही देर बाद अपहर्ताओं ने उनकी पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल को फोन कर एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी।
विज्ञापन
1 of 10
घटना का खुलासा करते एसएसपी और एसपी सिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अशोक जायसवाल अपहरण कांड में शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को 10 आरोपियों के खिलाफ 700 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। पादरी बाजार में हॉस्पिटल की संचालक डॉ. सुषमा जायसवाल के पति अशोक के अपहरण के मामले में सात आरोपियों को अपहरण की धारा के तहत और तीन को साजिशकर्ता के रूप में चार्जशीट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
2 of 10
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के अपहरण का आरोपी कमालुद्दीन।
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि आरोपपत्र में मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और बयान को महत्वपूर्ण साक्ष्य बनाया गया है। मामले में सभी आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं, जबकि एक आरोपी कमालुद्दीन ने रायबरेली में सरेंडर किया था। पुलिस अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
3 of 10
रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के अपहरण का आरोपी कमालुद्दीन
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
25 जुलाई की सुबह कौआबाग अंडरपास के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब बदमाशों ने चारपहिया वाहन से अशोक जायसवाल का अपहरण कर लिया। वह रोज की तरह साइकिल से रेलवे स्टेडियम जा रहे थे। कुछ ही देर बाद अपहर्ताओं ने उनकी पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल को फोन कर एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी।
4 of 10
भावुक पल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 15 घंटे के अंदर अशोक जायसवाल को सकुशल खोजकर तीन मुख्य अपहर्ताओं करुणेश, श्यामसुंदर और जनार्दन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इनसे सात और आरोपियों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
किराएदार सराफा और दो सहयोगी भी शामिल थे साजिश में
जांच में पर्दाफाश हुआ कि अपहरण की साजिश अशोक जायसवाल के किरायेदार सराफा प्रदीप सोनी उर्फ पिंटू ने अपने दो साथियों देवेश मणि त्रिपाठी उर्फ तरुण और इंद्रेश तिवारी उर्फ मोनू के साथ मिलकर रची थी। प्रदीप ने व्यापार के नाम पर अशोक से पांच लाख रुपये उधार लिए थे, साथ ही उनके मकान में सोने-चांदी की दुकान भी खोली थी।
विज्ञापन
6 of 10
ये अस्पताल भी परिवारक का है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्लाईओवर निर्माण के दौरान दुकान टूटने से उसे भारी नुकसान हुआ और वह कर्ज में डूब गया। अशोक के घर व हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरों की एक्सेस भी प्रदीप के पास थी, जिससे उसे परिवार की दिनचर्या और नकदी की जानकारी थी।
विज्ञापन
7 of 10
भावुक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसे भरोसा था कि थोड़ा दबाव डालने पर अशोक जायसवाल उसे रुपये दे देंगे। प्रदीप और उसके साथियों ने साजिश के तहत अपहरण की जिम्मेदारी कमालुद्दीन, करुणेश, श्यामसुंदर, प्रीतम, जनार्दन, अंकित तिवारी और अंशुमान त्रिपाठी को सौंपी।
8 of 10
आयुष्यमान हॉस्पिटल पर सुबह से पसरा रहा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन आरोपियों पर दाखिल हुई चार्जशीट
सिकरीगंज के ढेबरा बुजुर्ग निवासी श्यामसुंदर उर्फ गुड्डू यादव, बेलघाट के चौतरा पट्टी निवासी करुणेश कुमार दुबे, सिकरीगंज के जद्दूपट्टी निवासी कमालुद्दीन, सिकरीगंज के बलुआ उर्फ बकसुड निवासी जनार्दन गौंड
सिकरीगंज के ढेबरा निवासी प्रीतम कुमार, सिकरीगंज के कोटिया बिसुनी निवासी अंकित तिवारी उर्फ शेरू, सिकरीगंज के कोटिया बिसुनी निवासी अंशुमान त्रिपाठी उर्फ अंश
शाहपुर के मोहनापुर नाई टोला निवासी प्रदीप सोनी उर्फ पिंटू, रामगढ़ताल के बुद्ध विहार निवासी देवेश मणि त्रिपाठी उर्फ तरुण, राजघाट के अमरूद मंडी निवासी इंदेश तिवारी उर्फ मोनू।
शाहपुर थाने की पुलिस ने मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। अब आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी चल रही है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी