सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
सर्वाधिक नए नौ गैंग कैंट में पंजीकृत
जिले में सर्वाधिक गैंग कैंट थाने में हैं। कुल नौ गिरोह नए पंजीकृत हैं, इसमें 30 बदमाश शामिल हैं। कोतवाली में एक गैंग व उसके 07 सदस्य, राजघाट में तीन गैंग के 09 सदस्य, खोराबार में सात गैंग के 33 सदस्य, रामगढ़ताल में पांच गैंग के 25 सदस्य, गोरखनाथ में एक गैंग के 12 सदस्य, शाहपुर में सात गैंग के 17 सदस्य, कैंपियरगंज में दो गैंग के आठ सदस्य, पीपीगंज में दो गैंग के पांच सदस्य, सहजनवां में दो गैंग के 10 सदस्य, चिलुआताल में तीन गैंग के 15 सदस्य, गीडा में तीन गैंग के नौ सदस्य, चौरीचौरा में एक गैंग के तीन सदस्य, झंगहा में दो गैंग के पांच सदस्य, पिपराइच में चार गैंग के 16 सदस्य, गुलरिहा में सात गैंग के 31 सदस्य, बांसगांव में दो गैंग के पांच सदस्य, गगहा में तीन गैंग के नौ सदस्य, गोला में दो गैंग के सात सदस्य, उरुवा बाजार में एक गैंग के सात सदस्य, बेलघाट में एक गैंग के दो सदस्य, खजनी में चार गैंग के 16 सदस्य, सिकरीगंज में एक गैंग के दो सदस्य, हरपुर बुदहट में दो गैंग के 11 सदस्य हैं।