गोरखपुर में मतदान 2022
- फोटो : अमर उजाला।
बीएलओ की मनमानी से मतदान से वंचित रह गए कई वोटर
कई विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ की मनमानी से बड़ी संख्या में वोटर मतदान से वंचित रह गए। इनमें कई ऐसे लोग हैं, जो पिछले कई विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मतदान करते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भगवती प्रसाद शुक्ला जब अपने बूथ नार्मल स्कूल पर मतदान करने पहुंचे तो पता चला कि उनका नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है। काफी देर बूथ की मतदाता सूची के पन्ने पलटने के बाद बीएलओ और प्रशासन को कोसते हुए लौट गए। इसी तरह मियां बाजार के वोटर राजेंद्र जायसवाल का कहना है कि उनके घर के छह सदस्य वोटर थे, मगर दो वोटरों के नाम कट गए। क्यों कट गए, इसका कोई जवाब नहीं दे रहा। बूथ जाकर उन्हें निराश लौटना पड़ा। इसी तरह चौरीचौरा, पिपराइच, कैंपियरगंज और चिल्लूपार क्षेत्र से भी कई मतदाताओं ने मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत की है। नाम कटने की कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में कई शिकायतें पहुंचीं।