फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Vaccination: 59 बूथों पर 4812 स्वास्थ्यकर्मियों को लगा कोरोना का टीका, पहली बार लगी को-वैक्सीन

Thu, 28 Jan 2021 09:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 7
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के पहले चरण में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 35 अस्पतालों के 59 बूथों पर 4812 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। इसमें 1982 पुरुष व 2830 महिलाएं शामिल रहीं। टीका लगवाने में इस बार भी महिलाएं आगे रहीं। टीका लगने के बाद किसी को खास दिक्कत नहीं हुई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
 
विज्ञापन

2 of 7
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
जिले में कुल 6225 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची टीकाकरण के लिए जारी की गई थी। लेकिन 77 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया। हालांकि टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पहले दिन 51 फीसदी, दूसरे दिन 71 फीसदी टीकाकरण हुआ था। जिले में पहली बार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) व ललित नरायन मिश्र रेलवे चिकित्सालय में भारत बायोटेक की को-वैक्सीन लगाई गई। शेष अस्पतालों में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई।

 
विज्ञापन

3 of 7
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
जिला अस्पताल, बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, एम्स, जिला महिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल सहित 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व निजी अस्पतालों में भी टीके लगाए गए। हर जगह सुरक्षा कर्मी, वैक्सीनेटर व उनके सहयोगी तैनात थे।

 

4 of 7
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
30 मिनट तक आब्जर्वेशन कक्ष में रखा गया
गेट पर सुरक्षा कर्मी सूची से नाम मिलाने और परिचय पत्र देखने के बाद अंदर प्रवेश दे रहे थे। इसके बाद टीका लगवाने वाले का सत्यापन फिर टीकाकरण किया जा रहा था। टीकाकरण के बाद 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में रखा गया। किसी की तबीयत खराब होने की कोई सूचना नहीं है।

रेलवे अस्पताल में पांच लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा
रेलवे अस्पताल में ब्लडप्रेशर के मरीज भी टीकाकरण के लिए आए थे। टीका लगाने के बाद पांच लोगों का ब्लडप्रेशर थोड़ा बढ़ गया था। लेकिन आब्जर्वेशन कक्ष में थोड़ी देर बैठने के बाद सामान्य हो गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
हर जगह थी मुकम्मल व्यवस्था
सभी बूथों पर इमरजेंसी दवाओं की किट रखी गई थी। वैक्सीनेटर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के बाद टीका लगा रहे थे। एंबुलेंस को सतर्क कर दिया गया था। ताकि किसी की तबीयत खराब हो तो तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इसके लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में लगा 83 लोगों को टीका
शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में तारामंडल, रुस्तमपुर, दाउदपुर तथा आसपास के 83 लोगों को टीका लगा। पहला टीका डॉ शिवशंकर शाही ने लगवाया। फिर उनकी पत्नी डॉ सीमा शाही को टीका लगाया गया। सूची में अभी 125 लोगों के नाम हैं जिन्हें टीका लगाया जाना है। टीका लगने के बाद डॉ. शाही ने कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। लोगों में सोशल मीडिया द्वारा जो भ्रम फैलाया गया था, वह अब दूर हो चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
टीका लगवाने वालों में डॉ. सुनील केजरीवाल, डॉ. केएन द्विवेदी, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. आरडी मुखीजा, डॉ. गौरव मुखीजा, डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. एसपीडी द्विवेदी, डॉ. मीना धर द्विवेदी, डॉ. विनय राय शामिल थे। डॉ शाही ने बताया कि हॉस्पिटल में हर विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई थी। जहां कोरोना वैक्सीन लग रहा था वहां पर 9 बेड का आईसीयू बनाया गया था, जिसमें इमरजेंसी मेडिसिन, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर के साथ एक विशिष्ट डॉक्टरों की टीम तैयार थी। लेकिन वैक्सीन का किसी पर कुप्रभाव नहीं दिखा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें