फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर का हाल: बाढ़ से बचाव की 60 परियोजनाओं में 45 अधूरी, 15 जून तक होनी थीं पूरी

Mon, 04 Jul 2022 10:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में तटबंधों की सुरक्षा के लिए मंडल में बाढ़ बचाव की 60 परियोजनाएं शुरू की गई थीं। इन्हें 15 जून तक पूरा करना था, लेकिन वर्तमान में 15 परियोजनाएं ही पूरी हो पाई हैं। शेष पर काम चल रहा था लेकिन, बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से अधिकतर परियोजनाओं का काम रुक गया है।

पिछले साल आई बाढ़ के कारण मंडल में बहने वाली नदियों पर बने तटबंधों पर कई जगह कटान हो गया था। उस समय सिंचाई विभाग ने किसी तरह से तटबंधों को बचा लिया। तब कहा गया था कि कटान निरोधक उपाय नहीं किए गए तो अगली बाढ़ में तटबंधों का बचना मुश्किल होगा। विभाग की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मंडल की 60 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली थी। उन पर काम कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
CM yogi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने समय सीमा निर्धारित करते हुए 15 जून तक हर हाल में काम पूरा कराने को कहा था लेकिन, 30 जून पूरा होने के बाद भी काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
flood - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर में 31 में से पांच, देवरिया में 15 में से छह, कुशीनगर में नौ में से एक परियोजना पूरी हुईं हैं। महराजगंज में पांच एवं नेपाल में नौ परियोजनाएं हैं। महराजगंज की तीन एवं नेपाल की दो परियोजनाएं ही पूरी हुई हैं।

 

4 of 5
सरयू नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।
इधर बारिश होने के कारण नदियों में पानी आ गया है। इससे काम प्रभावित हुआ है। वैसे विभाग का दावा है कि जो भी काम कराए जा रहे थे वह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राप्ती। - फोटो : Amar Ujala
अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग केके राय ने कहा कि अभी अधिकतर काम पूरे नहीं हो पाए हैं। काम चल रहा है, लेकिन जो भी कार्य कराए जाने हैं वह सुरक्षित स्तर पर पहुंच गए हैं। कोई खतरा नहीं है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें