फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में छह डॉक्टर समेत 304 मिले संक्रमित, दो की मौत

Fri, 21 Jan 2022 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस। - फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को 304 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। लगातार दूसरे दिन भी संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार रहा। साथ ही, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड कोविड अस्पताल में दो मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें एक मरीज देवरिया और दूसरा गोरखपुर का रहने वाला था।

संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और निजी अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। हालांकि, इन सबके बीच राहत की बात यह है कि 531 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2,208 रह गई है।  
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार, एम्स और निजी अस्पताल के एक-एक डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के छह एमबीबीएस के छात्र शामिल हैं। इनके अलावा एम्स में इलाज कराने आए पांच मरीज, निजी अस्पतालों के दो और फर्टिलाइजर के तीन कर्मचारी, एयरफोर्स में पांच, रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में चार यात्री, जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने आए चार मरीजों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
वहीं, पादरी बाजार दीवान बाजार, पीपीगंज, मोहद्दीपुर रेलवे कॉलोनी, राप्तीनगर, इंद्रानगर और तिवारीपुर में एक-एक परिवार के चार-चार लोग  संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 63,468 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 60,410 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 851 की मौत हो चुकी है। उन्होंने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करें।
 

4 of 5
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

छह बच्चे भी मिले संक्रमित

बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में छह बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। इनमें एक साल से लेकर 12 साल के बच्चे शामिल हैं। संक्रमितों में यादवपुर, एयरफोर्स, रामजानकीनगर,, रेलवे कॉलोनी, पॉली के रहने वाले हैं। इनकी उम्र क्रमश: एक, दो, आठ, 11, 10, 12 वर्ष हैं। इससे ठीक एक दिन पूर्व 19 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में एक साथ 15 बच्चे संक्रमित मिले थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना से मौत। - फोटो : पीटीआई

दो संक्रमितों की हुई मौत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के कोविड वार्ड में छह दिन बाद दो संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें अहिरौली का रहने वाले 70 वर्षीय एक बुजुर्ग शामिल हैं। बताया जाता है कि बुजुर्ग को अन्य बीमारियां थी। चार दिन पूर्व वे संक्रमित हुए थे। गंभीर स्थिति होने पर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वहीं, देवरिया के रहने वाले 31 वर्षीय युवक की भी मौत कोविड वार्ड में हुई है। इससे पूर्व 14 जनवरी को देवरिया के एक 13 साल के बालक और गोरखपुर के एक युवक की मौत मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के कोविड वार्ड में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें