फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में इन्हें लगेगा कोरोना वैक्सीन, तैयार की जा रही है सूची

Wed, 09 Dec 2020 07:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भारत बॉयोटेक कंपनी की वैक्सीन के सबसे पहले आने की उम्मीद है। पहले चरण में 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी है। इसमें 12,100 सरकारी व 12 हजार निजी क्षेत्र में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इस वैक्सीन को लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 1400 लोगों को तैयार कर रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग फार्मेसी व नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की भी मदद लेगा।


 
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
योजना के मुताबिक, दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों, तीसरे चरण में 60 वर्ष से कम उम्र के बीमार लोगों व चतुर्थ चरण में आम जनता को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए सीएमओ कार्यालय के पीछे 500 स्क्वायर फीट में 12 लाख रुपये से विशेष कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
इसमें एक हॉल है, जहां डीप फ्रीजर व आइस लिंक्ड रेफ्रिजरेटर रखे जाएंगे, जिसमें वैक्सीन रहेगी। हॉल के बगल में एक कक्ष बनाया जा रहा है, जिसमें वैक्सीन ले जाने के लिए बॉक्स, ग्लव्स आदि सामान रखा जाएगा।

 

4 of 5
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
तीन डीप फ्रीजर आया
वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए तीन डीप फ्रीजर आ चुका है। आइस लिंक्ड रेफ्रिजरेटर भी आने वाला है। वैक्सीन के हिसाब से ही रेफ्रिजरेटर उपलब्ध कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोा वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि भारत बॉयोटेक की वैक्सीन आने की उम्मीद है। यह दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान में रखी जा सकती है। फाइजर की वैक्सीन को -75 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होगी, इसे रखना यहां कठिन होगा। वैक्सीन लगाने वालों की सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें