फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: गोरखपुर में बारिश का 10 साल का रिकार्ड टूटा, बिजली गिरने से देवरिया में दो साल के मासूम की मौत

Fri, 16 Sep 2022 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में मानसून के अंत में सितंबर में जनपद में पिछले 24 घंटे में इतनी बारिश हुई कि 10 साल का रिकार्ड टूट गया। इस दौरान 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 18 सितंबर-2012 को 24 घंटे में 155.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, शुक्रवार सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कुशीनगर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बिजली गिरने से बरामदे में बैठे मंकेश चौहान के दो वर्षीय बेटे अभी की मौत हो गई। वहीं, कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया दीक्षित गांव में सुबह 11 बजे बिजली गिरने से महिला व किशोरी झुलस गईं। शाम करीब पांच बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में बिजली गिरने से 12 लोग झुलस गए। सभी का इलाज चल रहा है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
बस्ती में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, पिछले 24 घंटे में गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों में झमाझम बारिश हुई है। गोरखपुर में 158 मिलीमीटर, महराजगंज में 90, देवरिया में 81.4, सिद्धार्थनगर में 70.2, संतकबीरनगर में 52, कुशीनगर में 34.15 और बस्ती में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

4 of 5
देवरिया में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बालू लदा ट्रक पलटा भाजपा नेता की गाड़ी फंसी
देवरिया जिले के एकौना में भारी बारिश में सड़क कटने से सरांव से पिड़रा जा रहा बालू लदा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान उधर से गुजर रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र सिंह की गाड़ी फंस गई। वह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। गाड़ी फंसने से नाराज नेता ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईन को फोन कर खरी खरी सुनाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश से किसानों को मिली राहत। - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर शहर में हुई बारिश अति वृष्टि श्रेणी में आती है। दरअसल, अगर 64.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होती है तो इसे भारी बारिश की श्रेणी में माना जाता है। वहीं 115.5 मिलीमीटर से ज्यादा हुई बारिश को बहुत भारी बारिश कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें