फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2024: नए साल की पार्टी में दिखाना है जलवा तो इन अभिनेत्रियों की तरह हों तैयार

Tue, 26 Dec 2023 10:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने दोस्तों के साथ नए साल के स्वागत में पार्टी अटैंड करने वाली हैं तो कुछ अभिनेत्रियों के लुक से टिप्स लेकर अपने लिए आउटफिट का चयन कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
New Year 2024 - फोटो : instagram
New Year 2024: साल 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब बस कुछ ही दिनों में नया साल आ जाएगा। ऐसे में लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। नया साल अपने साथ नई उम्मीदें लेकर आता है, जिसके चलते लोग काफी आशाओं के साथ नए साल का इंतजार करते हैं।

काफी ऐसे लोग होते हैं, जो नए साल का स्वागत अपने परिवार के साथ करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग दोस्तों के साथ जमकर पार्टी करते हुए नए साल का स्वागत करते हैं। अगर आपका प्लान भी इस साल पार्टी करने का है तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल, आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप पार्टी के लिए तैयार हो सकती हैं। ये सभी लुक्स काफी क्लासी और ग्लैमरस हैं। ऐसे में आप इनकी जैसी ड्रेस आसानी से ऑनलाइन खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना खान

अगर कुछ हटकर पहनने का सोच रहीं हैं तो इस तरह से सुहाना खान के जैसा आउटफिट आप खरीद सकती हैं। ऐसी वन शोल्डर वाली ड्रेस आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : insta
शनाया कपूर

शनाया का ये लुक आप तब कॉपी कर सकती हैं, जब आपको कंफर्टेबल कपड़े पहनने का शौक हो। इस तरह के आउटफिट तकरीबन हर लड़की के पास मिल जाते हैं।

4 of 7
shanaya kapoor - फोटो : instagram
शनाया कपूर

अगर आपको शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद है तो शनाया कपूर का ये लुक आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है। इस तरह की ड्रेस आपको बोल्ड लुक देने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ

अगर आप कटरीना की तरह इस तरह का शिमरी गाउन पहनकर पार्टी में जाएंगी तो लोग आपको देखते रह जाएंगे। आपका अंदाज इतना खूबसूरत लगेगा कि लोग आपको पलट-पलट कर देखेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी

पार्टी में ग्लैमरस अंदाज के लिए आप इस तरह की लाल रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप अपने बालों को खुला रखेंगी तो आपका लुक बेहद कमाल का लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Alia Bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

अगर आपको रंग बिरंगे कपड़े पहनने का शौक है तो आप इस तरह का कलर फुल को-ऑर्ड सेट पार्टी में पहन सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगते हैं। इसके साथ मेकअप करते वक्त मैचिंग का ध्यान जरूर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें