फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: इस साल हैवी ज्वेलरी की जगह महिलाओं की पसंद बनें ऐसे गहने, आप भी डालें एक नजर

Wed, 13 Dec 2023 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल हैवी ज्वेलरी की जगह महिलाओं को बेहद स्लीक स्टाइल के गहने पसंद आए हैं। अब साल के अंत में आप भी इन पर एक नजर डाल लें। 
विज्ञापन
1 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
Year Ender 2023: दिसंबर का महीना चल रहा है। अब कुछ ही दिनों में साल खत्म हो जाएगा। हर साल की तरह इस साल के साथ भी लोगों की अच्छी और बुरी की यादें जुड़ी हैं। भले ही साल बदल जाता है, लेकिन वो अपनी छाप छोड़ जाता है। जिस तरह से साल बदलता है, ठीक उसी तरह साल बदलने के साथ-साथ फैशन भी बदलता रहता है।

फैशन में भले ही कितना भी बदलाव हो जाए लेकिन गहनों के प्रति महिलाओं का प्यार कभी कम नहीं होता। महिलाएं सभी कार्यक्रमों में खूबसूरत दिखने के लिए गहनों का इस्तेमाल करती हैं। समय के साथ-साथ ज्वेलरी के ट्रेंड में भी काफी बदलाव आया है।

अगर बात करें 2023 की, तो इस साल लड़कियों से लेकर महिलाओं तक ने हैवी ज्वेलरी को छोड़ सिंपल गहनों को अपने लिए पसंद किया। हम आपको इसी बारे में आज बताने जा रहे हैं, कि कैसे गहने इस साल महिलाओं की पसंद बने रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : iStock
पर्ल ज्वेलरी

पहले के समय में लोग समाज को दिखाने के लिए हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद करते थे, लेकिन अब वो अपने लुक के हिसाब से ही ज्वेलरी कैरी करते हैं। ऐसे में इस साल महिलाओं ने एथनिक से लेकर वेस्टर्न तक के साथ पर्ल ज्वेलरी को ही चुना। 
विज्ञापन

3 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram/tanghavri
लेयर ज्वेलरी

बहुत सी महिलाओं को हैवी ज्लेवरी पसंद है, लेकिन उसका अब ज्यादा ट्रेंड नहीं हैं। ऐसे में ये लेयर ज्वेलरी ऐसी ही महिलाओं के लिए इस साल वरदान साबित हुई। इस साल महिलाओं ने इस तरह की लेयर ज्वेलरी को काफी पसंद किया। 

4 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : Pixabay
डायमंड ज्वेलरी

हैवी ज्वेलरी को छोड़ अब लोगों का झुकाव डायमंड की तरफ जा रहा है। लोगों ने इस साल लगाई तक में सोने की हैवी रिंग बनवाने की बजाए इसी तरह की डायमंड अगूंठियों को चुना है।
विज्ञापन

5 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : iStock
ईविल आई

इस साल लोगों को ऐसी ज्वेलरी काफी सुहाई, जिसमें ईविल आई यानी कि नजर से बचाने वाला ये स्टोन लगा हो। ये स्टोन आप मंगलसूत्र से लेकर किसी भी ज्वेलरी में लगवा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : instagram
ऑक्सीडाइड ज्वेलरी

चाहे गले में कुछ पहनना हो या फिर कान में हैवी ईयररिंग डालने हों, ऑक्सीडाइड में आपको हर तरह की ज्वेलरी का विकल्प मिल जाता है। इसी के चलते इस साल महिलाओं में इसका काफी ज्यादा क्रेज रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Year Ender 2023 - फोटो : istock
चांदी की पायल

अगर बात करें पायलों की तो एक समय था, जब भारी-भारी चांदी की पायल पहनने का क्रेज था लेकिन अब समय बदल गया है। अब इस साल लड़कियों के साथ -साथ महिलाओं तक को हल्की-हल्की चांदी की पायल पहनने का शौक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें