फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: बॉलीवुड हसीनाओं को खूब भाए ये कपड़े, पूरे साल ट्रेंड में रहे

Sun, 19 Dec 2021 04:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
kiara advani - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
साल 2021 खत्म होने वाला है। इसी के साथ ही बहुत सारी पुरानी चीजें खत्म होंगी और नई चीजें शुरू। यहीं बात फैशन पर भी लागू होती हैं। हर साल यहां कुछ ना कुछ नया नजर आता है। वैसे लेटेस्ट फैशन फॉलो करने के मामले में बीटाउन की हसीनाएं हमेशा नंबर एक पर रहती हैं। वहीं इन्हें देख आम लड़कियां भी कुछ ना कुछ स्टाइल टिप्स लेती रहती हैं। साल 2021 में बहुत सारे ट्रेंड देखने को मिले। जिसे एक्ट्रेसेज ने जमकर फॉलो किया। तो चलिए जानें वो कौन से कपड़ों से जुड़े ट्रेंड थे, जिन्हें आम लड़कियों ने भी खासा पसंद किया। 
विज्ञापन

2 of 7
karishma tanna - फोटो : instagram
को-आर्ड सेट
दीपिका पादुकोण से लेकर कियारा आडवाणी तक इस खास पेयर की दीवानी दिखीं। साल की शुरूआत से ही को-आर्ड सेट ट्रेंड में रहा। साथ ही बॉलीवुड हसीनाओं का पसंदीदा। लंबे समय के बाद जब एयरपोर्ट पर इन हसीनाओं ने एंट्री ली तो कूल एंड कंफी लुक के लिए जमकर को-आर्ड सेट पहना। जिसमे सबसे ज्यादा बार नाम दीपिका पादुकोण का शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 7
tara sutaria - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप
को-आर्ड सेट के साथ एक चीज को सबसे ्ज्यादा दिखी वो  थी क्रॉप टॉप। स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखने के लिए जमकर एक्ट्रेसेज ने इसे पहना। वहीं क्रॉप टॉप के साथ टोंड एब्स भी आसानी से फ्लांट हो जाते हैं। ऐसे में ये बीटाउन एक्ट्रेसेज का पसंदीदा ़़्ड्रेस बन गया। जिसे वो किसी भी समय पहने नजर आईं। 

4 of 7
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram- @deepikapadukone
फ्लोरल प्रिंट
वहीं फ्लोरल प्रिंट का क्रेज भी जमकर दिखा। फैशन डिजाइनर ने इस खास तरह के प्रिंट के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट किया। मैक्सी गाउन से लेकर साड़ी और लहंगा में फ्लोरल प्रिंट का खूम काम देखने को मिला। जिसे आम लड़कियां भी फॉलो करते दिखीं। 
विज्ञापन

5 of 7
जैस्मीन भसीन - फोटो : instagram
नो पैंट वियर
साल की शुरूआत में ग्लैमरस लुक के लिए मलाइका अरोड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी और टीवी की ब्यूटी जैस्मीन भसीन तक नो पैंट वियर में दिखीं। जिसमे ओवरसाइज हू़डी या शर्ट शामिल थे। 
विज्ञापन

6 of 7
kiara advani - फोटो : instagram
टाई एंड डाई प्रिंट
प्रिंट की बात करें तो इस बार लोगों को रंगीन प्रिंट में टाई एंड डाई खूब भाया। जिसे कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट तक पहन नजर आईं। स्टाइलिश को-आर्ड सेट में टाई एंड डाई प्रिंट वाला लुक हीरोइनों ने जमकर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
janhvi kapoor - फोटो : instagram
कफ्तान
साल की शुरूआत में करीना कपूर ने कफ्तान पहन आराम किया हो। लेकिन उसके साथ ही ये फैशन स्टेटमेंट बन गया। तभी तो जान्हवी कपूर से लेकर तारा सुतारिया तक कफ्तान पहनें दिखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें