फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2021: यहां देखें दुल्हन बनीं हसीनाओे के बेस्ट ब्राइडल लुक

Thu, 16 Dec 2021 04:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bridal - फोटो : instagram
साल 2021 बॉलीवुड के लिए बेहद खास था। क्योंकि इस साल कई सारे सितारों ने सात फेरे लिए। जिसमे से कुछ ने गुपचुप तरीके से शादी की तो कुछ ने बकायदा ऐलान के साथ। दुल्हन बनीं इन हसीनाओं की खूबसूरत तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। तो चलिए देखें इन दुल्हन बनीं एक्ट्रेस के बेस्ट ब्राइडृल लुक।
विज्ञापन

2 of 6
दीया मिर्जा वैभर रेखी की शादी की तस्वीर - फोटो : Instagram
साल की शुरूआत में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सात फेरे लिए। जिसमे वो लाल रंग की बनारसी सिल्क की साड़ी पहने रेडी हुई थी। जिसके साथ वो हैवी कुंदन की ज्वैलरी पहने सजी थीं। दीया का ये लुक काफी सिंपल और एलिगेंट था। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
यामी गौतम
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने बेहद गुपचुप तरीके से हिमाचल की वादियों में शादी की। जिसके बाद उन्होंने शादी की रस्म की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। दुल्हन बनीं यामी ने भी लाल रंग की सिल्क की साड़ी का चुनाव किया था। जिसके साथ लाल रंग की चुनरी को वो मैच करते दिखीं। वहीं उनके इस ब्राइडल लुक का सारा अटेंशन बड़े से मांगटीका ने लिया था। जिसे पहन वो बेहद प्यारी दिख रही थीं।

4 of 6
पत्रलेखा - फोटो : instagram/weddingwireindia
पत्रलेखा
वहीं कई फिल्मों में नजर आ चुकीं पत्रलेखा ने अभिनेता राजकुमार राव के साथ सात फेरे लिए। जिसमे बहुत ही कम फिल्मी दुनिया के लोग मेहमान बने थे। वहीं पत्रलेखा ने सात फेरों के लिए लाल रंग की साड़ी को चुना था। जिसके साथ वो सिल्वर और ग्रीन कलर की ज्वैलरी मैच करते दिखीं थीं।

विज्ञापन

5 of 6
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ
साल के आखिरी महीने में बॉलीवुड की बड़ी शादियों मे से एक थी कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी। जिसमे कटरीना ने लाल रंग का सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
अंकिता लोखंडे
टीवी से फिल्मों का रुख कर चुकीं अंकिता लोखंडे की शादी काफी जश्न के साथ पूरी हुई। जिसकी हर रस्म की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। अपनी शादी में अंकिता ने गोल्डन कलर का मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा चुना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें