फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखमली कपड़ों में मलाइका अरोड़ा का लुक आया सामने, स्टाइल लगा लाजवाब

Thu, 16 Dec 2021 01:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा स्टाइल के मामले में नई हीरोइनों पर भी भारी पड़ती हैं। इस उम्र में भी वो शानदार फिगर की मालकिन है। साथ ही वो इसे फ्लांट करने से भी गुरेज नहीं करती। तभी तो अक्सर ही उनका बोल्ड लुक लोगों को नजर आ जाता है। लेकिन इस बार जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की तो उसमे मलाइका अरोड़ा का बोल्ड लुक नजर नहीं आया। हालांकि उन्होंने कुछ ऐसे कपड़े पहने थे कि कर्वी फिगर हर किसी का ध्यान खींच रही थी। 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा पर्दे पर आने के लिए हमेशा ही बोल्ड और ग्लैमरस कपड़ों का चुनाव करती हैं। इस बार भी जब उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की तो उसमे उनका कर्वी फिगर फ्लांट हो रहा था। मलाइका अरोड़ा ने जो तस्वीरें साझा की है। उनसे वो नेवी ब्लू कलर की मिडी ड्रेस में रेडी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
वेलवेट फैब्रिक की बनी इस मिडी ड्रेस में फुल स्लीव बनी है। जिस पर कंधे के पास से पफ जोड़ा गया है। वहीं राउंड नेक डिजाइन के साथ ही मलाइका ने सिल्वर कलर का नेकपीस पहना था। हालांकि इस ड्रेस की बनावट कुछ ऐसी है कि बोल्डनेस का त़ड़का लगना मुश्किल है। 

4 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
लेकिन मलाइका का कर्वी फिगर इस बॉडी हगिंग ड्रेस में बखूबी नजर आ रहा है। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो मलाइका ने सिल्वर कलर के नेकपीस के साथ ही हाथों में फुल स्लीव के ऊपर ब्रेसलेट पहन रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
वहीं हमेशा की तरह मलाइका का लुक शानदार नजर आ रहा था। बालों में लाइट वेवी कर्ली हेयर के साथ स्मोकी ब्राउन आईज और न्यूड शेड की लिपस्टिक मलाइका की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें