साल 2020 वैसे तो कुछ भी धमाल मचाने में नाकामयाब रहा। लेकिन बात अगर फैशन और स्टाइल की हो तो इसमे छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की अभिनेत्रियों में हर बार प्रभावित किया। कुछ हसीनाओं का फैशन तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा जिसमें एक नाम करीना कपूर का भी है। साल की शुरूआत से लेकर आखिर तक करीना कपूर के फैशन च्वॉइस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। तो चलिए देखें स्टाइल क्वीन करीना कपूर के वो लुक्स जो साल की शुरूआत से ही फैशन के मामले में तारीफ बटोरने में कामयाब रहे।