फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने साझा की तस्वीर तो फैंस हुए दीवाने, देखें ग्लैमरस लुक

Sat, 19 Dec 2020 10:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram
लबॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का जादू छाया हुआ है। कोई ना कोई स्टार किड्स बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में रहता है। लेकिन कई सारे बॉलीवुड सितारों के बच्चे हैं जो अभी भी फिल्मों से दूर हैं।  इसी लिस्ट में शामिल हैं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती। जो कि फिल्मों से अभी दूर हैं। हालांकि वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और उनके चाहने वालों की संख्या कुछ कम नही है दिशानी जैसे ही किसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं वो वायरल हो जाती है। ऐसा ही हुआ जब दिशानी ने हाल ही में काले रंग के कपड़ों में अपनी तस्वीरें साझा की। जिसे देख प्रशंसक उनकी खूबसूरती के कायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 4
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram
हाल ही में दिशानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दिशानी इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक कोट और पैंट पहना हुआ और न्यूट्रल पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को दिशानी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
दिशानी चक्रवर्ती की वायरल तस्वीरें - फोटो : Instagram
बात करें दिशानी के करियर की तो दिशानी इन दिनों न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग कोर्स कर रही हैं। इसके साथ ही वो कई सारी शार्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि दिशानी को मिथुन चक्रवर्ती ने गोद लिया था और वो घर में सबकी लाडली हैं। दिशानी के पढ़ाई से लेकर करियर तक में उनके पिता मिथुन हमेशा उनका साथ देते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दिशानी अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी और फिल्में करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

4 of 4
नमाशी चक्रवर्ती और दिशानी चक्रवर्ती - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दिशानी के स्टाइल और खूबसूरती से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड में दूसरी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देने वाली हैं। दिशानी ना सिर्फ सुंदर हैं बल्कि उनका फैशन सेंस भी काफी अच्छा है। मिथुन की लाडली फिल्मी परिवार में पली बढ़ी हैं, ऐसे में उनकी रुचि हमेशा से फिल्मों की ओर ही रही है। वो सलमान खान को बहुत पसंद करती हैं और उनकी फैन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें