फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों की शादी में पहनना है साड़ी तो ट्राई करें ये ट्रिक्स, ठंड से बचने के लिए नहीं पड़ेगी स्वेटर की जरूरत

Tue, 24 Nov 2020 06:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
saree - फोटो : instagram
सर्दियों के मौसम के दस्तक देने के साथ ही एक और चीज जो शुरू हो जाती है, वो है शादी। जी हां ज्यादातर लोगों को सर्दियों में शादी करना पसंद होता है। लेकिन सर्दियों मै शादियां महिलाओं के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं होतीं। क्योंकि सर्दियों में सारा फैशन स्वेटर और जैकेट के नीचे छिप जाता है। वहीं साड़ी पहनने वाली लड़कियों के लिए तो सबसे ज्यादा परेशानी होती है। क्योंकि साड़ी से ठंड लगती है। अगर इन सर्दियों आप भी साड़ी को ठंड की वजह से कैंसिल कर रही हैं। तो एक बार इन ट्रिक्स पर जरूर गौर फरमाइएगा। क्योंकि इन ट्रिक्स को अपनाने से जरूर आप ठंड में स्टाइलिश लुक में नजर आ सकती हैं। तो चलिए जानें सर्दियों के मौसम में साड़ी पहनने का बेस्ट तरीका।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram
चुनें हैवी फैब्रिक जैसे वेलवेट
सर्दियों में साड़ी पहनकर ठंड से बचना है तो वेलवेट जैसे फैब्रिक को चुनें। ये आपको ठंड से बचाने में काफी हद तक मदद करेगा। वहीं इस समय ये काफी ट्रेंड में भी है। वेलवेट की साड़ी से लेकर ब्लाउज तक आपको लेटेस्ट फैशन से अपटेड दिखाने के साथ ही गर्म रखने में भी मदद करेंगे। वहीं आप चाहे तो  वेलवेट के ब्लाउज को सिल्क जैसी हैवी फैब्रिक की साड़ी के साथ भी चुन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
fashion - फोटो : social media
फुल स्लीव और हाई नेक
साड़ी के साथ स्टाइलिश दिखने और ठंड से बचने का तरीका है कि फुल स्लीव ब्लाउज को अपनी स्टाइल में जगह दें। इससे आप ठंड से जरूर बच पाएंगे। वहीं ये आपको हीरोइनों जैसा लुक भी देने में मदद करेगा। दीपिका पादुकोण अक्सर ही जूल नेकलाइन और फुल स्लीव ब्लाउज पहने दिखती हैं। तो इस विंटर खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए इस तरह के ब्लाउज का चयन आसानी से कर सकती हैं। वहीं ये आपको गर्म रखने में भी मदद करेगा।

4 of 5
saree - फोटो : instagram
पैंट स्टाइल साड़ी
नई उम्र की लड़कियां अगर साड़ी पहनने की सोच रही हैं और सर्दियां परेशानी बन रही है। तो पैंट स्टाइल साड़ी का चुनाव करें। सारा अली खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक इस तरह की साड़ी में नजर आ चुकी हैं। वहीं ये आपको फैशनेबल दिखाने में भी मदद करेगा। इस साड़ी को खरीदना है तो ऑनलाइन बहुत सारी साड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
banarasi saree - फोटो : instagram
बॉडी वार्मर है बेस्ट
अगर आपको बहुत ज्यादा ठंड का अहसास होता है तो भी परेशान होने की जरूरत नही है। आप आसानी से साड़ी के नीचे बॉडी वॉर्मर को पहन सकती हैं। साड़ी के साथ लॉन्ग ब्लाउज का फैशन कभी नहीं खत्म होता। आप इस तरह के ब्लाउज के नीचे आसानी से पूरा बॉडी वॉर्मर का सेट पहन सकती हैं। जो आपको ऊपर से नीचे गर्म रखने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखाएगा। तो इस ठंडी के सामने स्टाइल से समझौता करने की जरूरत नहीं और इन ट्रेंडी ट्रिक्स की मदद से खुद को गर्म रखें और साड़ी का लुत्फ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें