मौनी रॉय
- फोटो : instagram
दरअसल, लेटेस्ट फोटोशूट के लिए मौनी काले और सफेद रंग के आउटफिट में तैयार हुई थीं। मौनी ने इन तस्वीरों के लिए सैटिन फैब्रिक की ड्रेस का चुनाव किया था। जो कि न्यूयार्क के फैशन डिजाइनर सचिन एंड बॉबी के खास कलेक्शन में से एक था। ऑफ शोल्डर फ्लोर लेंथ ब्लैक एंड व्हाइट गाउन के साथ इसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन इसे खास बना रही थी। वहीं इसके चेस्ट पर रैप डिजाइन का पैटर्न बनाया गया था। वहीं इस ड्रेस में कमर के नीचे के हिस्से पर काले रंग की प्लीटेड स्कर्ट जोड़ी गई थी। जिसे मौनी की कमर को हाईलाइट करने के लिए बकल वाली बेल्ट के जरिए जोड़ा गया था। जो इसे स्टाइलिश और क्लासिक टच दे रही है।