फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: सर्दियों में कैरी करें ये एक्सेसरीज, मिलेगा ट्रेंडी लुक

Thu, 09 Dec 2021 11:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विंटर एक्सेसरीज - फोटो : instagram/parineetichopra

महिलाएं स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए अक्सर अपने आउटफिट और एक्सेसरीज में बदलाव व एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। सर्दियों में महिलाओं के लिए खुद को स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि उन्हें ठंड से बचने के लिए विंटर वियर कैरी करने होते हैं और इसी के साथ खुद को स्टाइल भी करना होता है। ऐसे में सर्दियों में महिलाओं को अपने वार्डरोब में मौसम के मुताबिक बदलना पड़ता है। गर्म कपड़ों के साथ स्टाइलिश लुक के लिए लड़कियों को ऐसे एक्सेसरीज की जरूरत होती है जो उनके लुक को अधिक आकर्षक बना दें। वुलन कपड़ों को पहनने के साथ ही महिलाओं को दूसरों से अलग ट्रेंडी लुक आपनाने के लिए कुछ एक्सेसरीज आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगे। बाॅलीवुड की एक्ट्रेसेज भी अक्सर अपने विंटर एक्सेसरीज से ही लुक को स्टाइलिश बनाती हैं। आप इन्हीं बॉलीवुड डिवाज के फैशन स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में महिलाओं को अपने वार्डरोब में किस तरह के विंटर एक्सेसरीज को शामिल करना चाहिए, जो आपको दे सकते हैं बेस्ट लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
विंटर एक्सेसरीज - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
बैरेट कैप 

सर्दियों में कई ट्रेंडी कैप बाजारों में आ जाती हैं। इनमें से एक बैरेट कैप है। बैरेट कैप आपको स्टाइलिश लुक देती है। आप चाहें तो इसे फ्रेंच ट्विस्ट के साथ अपने आउटफिट से पेयर करके पहन सकती हैं। जैकेट, पैंट, स्कर्ट आदि किसी भी आउटफिट के साथ इसे पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विंटर एक्सेसरीज - फोटो : instagram/saraalikhan95
ईयर मफ

खुद को वार्म रखने और स्टाइलिश लुक के लिए ईयर मफ परफेक्ट विकल्प है। आप इससे अपने कान को ठंड से बचा सकते हैं। बाजार में क्यूट और कलरफुल ईयर मफ उपलब्ध है। 

4 of 5
विंटर एक्सेसरीज - फोटो : instagram/dianapenty
बूट्स

सर्दियों में लेदर बूट्स हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। ये आपको स्टाइलिश लुक तो देते हैं पर कभी कभी अनकंफर्टेबल हो जाते हैं। ऐसे में आप फ्लीस बूट्स को सर्दियों में कैरी कर सकती हैं। ये पहनने में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखते हैं। ठंड से भी बचाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विंटर एक्सेसरीज - फोटो : instagram/concepts_source_inc
स्कार्फ 

महिलाएं अक्सर अपने आउटफिट के साथ स्कार्फ को टीमअप करती हैं। आप सर्दियों में भी वुलन स्कार्फ कैरी करके लुक को स्टाइल कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें