फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidya Balan Photos: विद्या बालन के इन 10 साड़ी लुक को हर महिला कर सकती है कॉपी, देखें तस्वीरें

Wed, 08 Dec 2021 05:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
खूबसूरत और आकर्षक दिखाना हर महिला या लड़की की चाह होती है। इसलिए वो अपने हिसाब से साजो-श्रृंगार पर जोर देती है। वैसे तो महिलाएं किसी भी परिधान में काफी खूबसूरत और हसीन दिखाई देती हैं, मगर साड़ी एक ऐसा वस्त्र है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। भारत में साड़ी पहनने का काफी ज्यादा प्रचलन है। यहां पर महिलाएं खास मौको पर ही साड़ी पहनना पसंद करती हैं। महिलाएं घर में पूजा-पाठ और विवाह आदि के शुभ अवसरों पर साड़ी पहनती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी पहनने का क्रेज आम घरेलू महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की जानी-मानी हसीनाओं के बीच भी काफी ज्यादा है। कुछ अभिनेत्रियां तो अक्सर साड़ी में ही नजर आती हैं। उन्हीं में से एक विद्या बालन हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन विद्या बालन की 10 खूबसूरत और ट्रेडिशनल साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी पहनकर काफी सुंदर और आकर्षक लग सकती है।
विज्ञापन

2 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
विद्या बालन ने सफेद रंग की खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी पहनी है। क्रिमसन और व्हाइट फ्लोरल साड़ी स्टाइल को आप भी काॅपी कर सकती हैं। साड़ी के साथ रेड ब्लाउज को पेयर किया है, जिसमें विद्या काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 10
विद्या बालन की साड़ियांं - फोटो : instagram/balanvidya
विद्या बालन ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। विद्या की साड़ी में गोल्ड तार का बूटी वर्क किया गया है। साड़ी का पल्लू काफी आकर्षक है। विद्या की इस साड़ी में मोटा बाॅर्डर दिया गया है। उन्होंने मेचिंग ब्लाउज के साथ अपने लुक को स्टाइल किया है। 

4 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
तस्वीर में देख सकते हैं कि विद्या ने लाइट ग्रे रंग की साड़ी पहनी हैं। इस चंदेरी साड़ी में सिल्क फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। साड़ी में गोल्डन कलर के मोटिफ्स बने नजर आ रहे हैं। वहीं मैचिंग चौड़ा बॉर्डर साड़ी में शाइनिंग लुक दे रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
विद्या ने काले रंग की साड़ी कैरी की है। बेस्पोक प्रिंट की इस साफिया सिल्क साड़ी में ऑफ-व्हाइट और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन है। साथ ही मरून रंग पर डबल शेड रेशम का बॉर्डर बना हुआ है। विद्या ने हाफ स्लीव वाला रेड प्रिंटेड ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज में क्रू नेकलाइन दी गई है। 
विज्ञापन

6 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya

ऑर्गेंजा साड़ियां ट्रेंड में है। विद्या ने खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी पहन रखी है। इस साड़ी के साथ लाल ब्लाउज पहना है। 

विज्ञापन

7 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
तस्वीर में देख सकते हैं कि विद्या ने धारीदार मरून साड़ी पहनी है, जिसमें ब्लैक बॉर्डर है। साड़ी में कुछ लाइनें लिखी हुई हैं। 

8 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
काले रंग की साड़ी में भी विद्या का स्टाइल अलग है। इस साड़ी को सिल्वर एम्बाॅयडरी वर्क से सजाया गया है। वी नेक लाइन ब्लाउज के साथ विद्या का पारंपरिक लुक खूबसूरत लग रहा है।  

9 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
सफेद रंग की इस साडडी में ग्रीन और येलो रंग का बाॅर्डर दिया गया है। पीले ब्लाउज के साथ विद्या का ये साड़ी लुक क्लासी दिख रहा है। 
विज्ञापन

10 of 10
विद्या बालन की साड़ियां - फोटो : instagram/balanvidya
यहां विद्या ने हाथ से पेंट की हुई कलमकारी साड़ी पहने रखी है। विद्या की साड़ी में जगह- जगह पर फ्लोरल प्रिंट हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए विद्या के इस साड़ी स्टाइल को आप भी काॅपी कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें