फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pastel Vs Red Lehenga: क्यों पेस्टल से बेहतर है लाल रंग का ब्राइडल लहंगा? होने वाली दुल्हनों के लिए हैं ये खबर

Wed, 12 Nov 2025 03:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lehenga Buying Tips: अगर आप को लाल रंग का ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहती हैं लेकिन ट्रेंड पेस्टल लहंगों का है तो परेशान न हों। लाल लहंगा, पेस्टल लहंगे से क्यों बेहतर है, हम आपको यहां इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
क्यों पेस्टल से बेहतर है लाल रंग का ब्राइडल लहंगा? - फोटो : instagram
Lehenga Buying Tips: शादी के दिन सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखने के लिए लड़कियां महीनों पहले तैयारी शुरू कर देती हैं। उनके ब्राइडल लुक की सबसे खास चीज होती है उनका ब्राइडल लहंगा। एक परफेक्ट ब्राइडल लंहगा खरीदने के लिए लड़कियां दिल्ली के चांदनी चौक से लेकर लखनऊ के अमीनाबाद बाजार तक के कई चक्कर लगाती हैं।

लहंगा खरीदने के लिए वो ट्रेंड के बारे में भी पता लगाती हैं कि आखिर आजकल कैसा लहंगा ट्रेंड में है। तो अगर आप भी अपना ब्राइडल लहंगा लाल रंग का खरीदना चाहती हैं, लेकिन ट्रेंड की वजह से कंफ्यूज हो रही हैं तो ये लेख आपके मन की बात को पक्का करेगा।

दरअसल, आजकल जहां पेस्टल और हल्के रंगों के लहंगे ट्रेंड में हैं, वहीं पारंपरिक लाल रंग का लहंगा आज भी अपनी खास पहचान बनाए हुए है। यही वजह है कि आज भी कई दुल्हनें पेस्टल की बजाय लाल लहंगा पहनना पसंद करती हैं। तो अगर आप भी शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रही हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्यों लाल रंग का लहंगा पेस्टल शेड्स से कहीं बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
फोटो में परफेक्ट आता है - फोटो : instagram
फोटो में परफेक्ट आता है

अगर आप लाल रंग का लहंगा अपनी शादी मे कैरी करती हैं तो उसकी सबसे खास बात होगी कि वो फोटो में काफी परफेक्ट आता है। आज के समय में लोग फोटोग्राफी के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। ऐसे में आपका सबसे अट्रैक्टिव दिखना तो बनता है। अगर आप लाल रंग का लहंगा पहनेंगी और पीछे का बैकग्राउंड थोड़ा सटल सा रखेंगी तो आपका लहंगा हाइलाइटेड रहेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सटल और हैवी दोनों मेकअप के साथ अच्छा लगता है - फोटो : Adobe stock
सटल और हैवी दोनों मेकअप के साथ अच्छा लगता है

पेस्टल रंग के लहंगे के साथ आप हर तरह का मेकअप नहीं करा सकतीं। जबकि अगर आपका लहंगा लाल रंग का है तो चाहें तो डार्क मेकअप भी करा सकती हैं। आप चाहें तो अपने मेकअप को सटल भी रख सकती हैं। ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आपका मेकअप कैसा हो।

 

4 of 6
हर स्किन टोन पर जचता है - फोटो : instagram
हर स्किन टोन पर जचता है

लाल रंग के कई शेड्स आते हैं, जिसे आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से खरीद सकती हैं। पेस्टल रंग हर किसी पर नहीं खिलकर आता है, जबकि लाल रंग का लहंगा हर लड़की के स्किन टोन पर जचता है। ऐसे में आप लाल रंग के ही किसी शेड में अपना ब्राइडल लहंगा खरीद सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
क्लासिक और टाइमलेस - फोटो : instagram

क्लासिक और टाइमलेस

पेस्टल रंग का ट्रेंड अभी आया है। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, तभी से इस ट्रेंड को बढ़ावा मिला था। अब ये पता नहीं कि भविष्य में पेस्टल रंग के लहंगे का ट्रेंड कब तक रहे। जबकि लाल रंग कभी फैशन से बाहर नहीं होता। सदियों से दुल्हनें लाल रंग का शादी का जोड़ा ही पहनती हैं, और आगे भी ये कभी आउटऑफ फैशन नहीं होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्वेलरी मैच करना होता है आसान - फोटो : instagram
ज्वेलरी मैच करना होता है आसान

ब्राइडल लहंगे के लिए परफेक्ट ज्वेलरी का चयन करना काफी मुश्किल माना जाता है। खासतौर पर अगर आपका लहंगा पेस्टल रंग का हो, तब तो इसके लिए सही गहने खोजना किसी खजाने से कम नहीं है। इसकी तुलना में लाल रंग के लहंगे के साथ की ज्वेलरी आसानी से बाजार में मिल जाती है। 

नोट- लहंगा किस तरह का होना चाहिए ये पूरी तरह से आप पर ही निर्भर करता है। अगर आपको पेस्टल रंग का लहंगा पहनना है तो बेझिझक उसे ही खरीदें। पेस्टल रंग का लहंगा भी देखने में कमाल का लगता है, बस इसे स्टाइल करते समय गलती न करें, क्योंकि एक गलती आपका लुक बुगाड़ सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें