फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Choose Bridal Chooda: ब्राइडल चूड़ा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

Wed, 12 Nov 2025 01:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Choose Bridal Chooda: अगर आप अपनी शादी का चूड़ा खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आपका चूड़ा एकदम परफेक्ट बनेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
ब्राइडल चूड़ा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
How To Choose Bridal Chooda: शादी का दिन लड़कियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह स बदल जाती है। शादी के दिन लगभग सभी की नजर दुल्हन पर ही होती है कि आखिर दुल्हन का लुक कैसा है। ऐसे में लड़कियां अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए काफी दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं।

लहंगे और मेकअप के साथ-साथ शादी के मौके पर ब्राइडल चूड़ा हर दुल्हन के लुक का अहम हिस्सा होता है। ये न केवल पारंपरिक महत्व रखता है बल्कि दुल्हन के लुक को कंप्लीट करता है। ऐसे में सही चूड़े का चयन करना आपके लिए बेहद जरूरी है।

सही चूड़ा चुनना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसे काफी लंबे समय तक पहना जाता है। तो अगर आप शादी के लिए चूड़ा खरीदने जा रही हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखकर आप अपने लिए परफेक्ट चूड़ा चुन सकती हैं। ताकि आपको बाद में पछतावा न हो। 
विज्ञापन

2 of 5
साइज हो सही - फोटो : instagram

साइज हो सही

कभी भी चूड़ा किसी और से जाकर न मंगवाएं। ये आपके साइज के हिसाब से होना चाहिए। अगर इसका साइज छोटा रह गया तो आप इसे हाथों में पहन नहीं पाएंगी। अगर किसी जुगाड़ से पहन भी लिया तो इससे हाथों में दिक्कत हो सकती है। वहीं बड़े साइज का चूड़ा पहनने में आपको खुद भी बार-बार इसके उतरने का डर रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
लहंगे के हिसाब से लें - फोटो : instagram
लहंगे के हिसाब से लें

वैसे तो आजकल पिंक रंग का चूड़ा पहनने का भी ट्रेंड है, लेकिन आप अपने चूड़े का चयन अपने ब्राइडल आउटफिट के हिसाब से ही करें। रंग और पैैटर्न का चयन लहंगे और आपके कंफर्ट के हिसाब से होना चाहिए। वरना ये आपका लुक बिगाड़ सकता है। 

 

4 of 5
सही क्वालिटी देखें - फोटो : instagram
सही क्वालिटी देखें

चूड़े की क्वालिटी का सही होना बेहद जरूरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसे लंबे समय तक पहना जाता है। अगर ये खराब मटीरियल से बना होगा, तो आपके हाथों पर दिक्कत हो सकती है। कई बार तो इसकी डिजाइन हटने लगती है, या धीरे-धीरे ये टूटने लगता है। इसलिए आप हमेशा अच्छी क्वालिटी का चूड़ा ही खरीदें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कस्टमाइज कराते समय ध्यान रखें ये बात - फोटो : instagram
कस्टमाइज कराते समय ध्यान रखें ये बात

अगर आप अपने ब्राइडल चूड़े को कस्टमाइज करा रही हैं तो ध्यान रखें कि कस्टमाइजेशन के नाम पर आपको गलत चीज न बेच दी जाए। कई दुकानदार कस्टमाइजेशन के नाम पर सस्ती और कमजोर चीजें बेच देते हैं, जो आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें