फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 4: विकास भैया की पत्नी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, ऐसे लुक में पहले कभी नहीं देखा होगा

Sun, 29 Jun 2025 04:51 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Who Is Khushbu In Panchayat 4: आपने भी पंचायत का सीजन 4 अब तक तो देख ही लिया होगा। इस सीरीज में गांव की सीधी-साधी खुशबू का किरदार हर किसी को पसंद आया है। उनके रीयल लाइफ लुक्स देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
विकास भैया की पत्नी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका - फोटो : instagram
Who Is Khushbu In Panchayat 4: पंचायत बेव सीरीज ने एक बार फिर से लोगों के बीच धमाल मचा दिया है। जब से सीरीज रिलीज हुई है, तब से सोशल मीडिया इसके मीम्स से भरा पड़ा है। हर कोई पंचायत के मीम शेयर कर रहा है। इस बार भी सीरीज के सभी कलाकारों ने एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ी है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे विनोद और विकास भैया की पत्नी खुशबू। दोनों सीरीज में काफी सिंपल दिखाए गए हैं।

बात करें विकास भैया की पत्नी खुशबू की तो विकास का किरदार सीरीज में चंदन रॉय ने निभाया है तो उनकी पत्नी का किरदार तृप्ति साहू ने निभाया है। सीरीज में सिर पर पल्लु रखने वाली तृप्ति असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। आइए आपको भी उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आप यदि चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
जींस विद ऑफ शोल्डर टॉप - फोटो : instagram
जींस विद ऑफ शोल्डर टॉप

डैमेज जींस के साथ लैवेंडर ऑफ शोल्डर टॉप में उनका अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने गले में कई चेन्स पहनी हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं। तो अगर आप भी जींस-टॉप में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो उनके इस लुक से टिप्स लें। 
विज्ञापन

3 of 7
डेनिम ड्रेस - फोटो : instagram
डेनिम ड्रेस

स्पोर्टी लुक के लिए लड़कियां इस तरह की डेनिम ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। तृप्ति पर भी ये ड्रेस खूब जच रही है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को कर्ल करके खुला रखा है। हाथों में स्मार्ट वॉच और कानों में बड़े हूप्स ईयररिंग्स उनके लुक को कमाल का बना रहे हैं।

4 of 7
जमसूट - फोटो : instagram
जमसूट

आपने नॉर्मल जमसूट तो देखे होंगे, लेकिन तृप्ति ने जो जमसूट पहना है, वो ऑफ शोल्डर है। जिस कारण उनका अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है। यदि आपको किसी पार्टी में जाना है तो इस तरह का जमसूट कैरी करें। ऐसा जमसूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन

5 of 7
ब्लैक ड्रेस - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस

ब्लैक रंग के आउटफिट में हर लड़की ग्लैमरस लगती है। इसी क्रम मे अगर तृप्ति के लुक पर नजर डालें तो उनका अंदाज भी किसी से कम नहीं लग रहा है। अपनी इस ब्लैक ड्रेस के साथ उन्होंने पैरों में हील्स कैरी की हैं, जिस वजह से वो एकदम बॉस लेडी वाली वाइब दे रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
व्हाइट बॉडीकॉन - फोटो : instagram
व्हाइट बॉडीकॉन

वैसे तो सफेद रंग हर किसी पर नहीं जचता है, लेकिन तृप्ति के ऊपर व्हाइट रंग की बॉडीकॉन ड्रेस काफी कमाल की लग रही है। डीपनेक वाली ऐसी बॉडीकॉन आप डेट के लिए पहन सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ्लोरल ड्रेस  - फोटो : instagram
फ्लोरल ड्रेस 

इस ऑरेंज ड्रेस में तृप्ति का अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा है। फ्लोरल प्रिंट की इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाथ में एक बैग कैरी किया है और अपने बालों को खुला रखा है। इस आउटफिट में वो काफी जच रही हैं। अगर आप भी किसी बीच पर घूमने जा रही हैं तो इस तरह का ड्रेस अवश्य खरीद लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें