फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Linen Vs Cotton: ज्यादातर लोगों को नहीं पता है लिनन और कॉटन में अंतर, यहां जानें क्या रहेगा आपके लिए बेस्ट

Mon, 26 May 2025 11:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Difference Between Linen And Cotton Fabric: कॉटन और लिनन फैब्रिक में अंतर ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता है। इसलिए यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
ज्यादातर लोगों को नहीं पता है लिनन और कॉटन में अंतर - फोटो : Adobe stock
Difference Between Linen And Cotton Fabric: हर साल की तरह इस साल भी गर्मी अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। लोगों का हाल इतना बेहाल है कि वो घर से बाहर निकलने से पहले भी सोच रहे हैं। गर्मियों के मौसम में हर किसी के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि वो कौन से फैब्रिक के कपड़े पहनें, जिसे पहनकर उन्हें गर्मी का एहसास न हो, और वो स्टाइलिश भी लगें।

इस मौसम में कॉटन का फैब्रिक काफी सही माना जाता है। इसके साथ-साथ लिनन का फैब्रिक भी आजकल काफी ट्रेंड में रहता है। लोग कॉटन के बारे में तो जानते हैं, लेकिन उन्हें लिनन के बारे में समझ नहीं आता है। ऐसे में हम आपको यहां लिनन और कॉटन फैब्रिक के अंतर के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से कपड़े खरीद सकें। 
विज्ञापन

2 of 8
बनावट में अंतर - फोटो : instagram
बनावट में अंतर

बात करें लिनन फैब्रिक की तो ये प्राकृतिक फाइबर से बनता है, इसलिए इसकी बनावट मोटी और थोड़ा खुरदरी होता है। ये फैब्रिक फ्लैक्स पौधे से तैयार होता है।
विज्ञापन

3 of 8
बनावट में अंतर - फोटो : instagram
वहीं अगर बात करें कॉटन की तो ये कपास के पौधे से प्राप्त होता है।, जिस वजह से इसकी बनावट काफी चिकनी और नरम होती है। ये कपड़ा बेहद ही मुलायम और आरामदायक होता है। 

 

4 of 8
कौन सा फैब्रिक ज्यादा हवादार - फोटो : instagram
कौन सा फैब्रिक ज्यादा हवादार

पहले जानें लिनन फैब्रिक की तो इस फैब्रिक ये फैब्रिक थोड़ा खुरदुरा होता है, जिस कारण ये काफी हवादार होता है। ये फैब्रिक उन लोगों के काफी अच्छा होता है, जिन्हें काफी पसीना आता है।
विज्ञापन

5 of 8
कौन सा फैब्रिक ज्यादा हवादार - फोटो : instagram
वहीं अगर बात करें कॉटन फैब्रिक की तो ये फैब्रिक भी हवादार होता है, लेकिन लिनन जितना खुला नहीं होता। दोनों में ज्यादा हावादार फैब्रिक की बात करें तो लिनन बेहतर विकल्प है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
मजबूती में अंतर - फोटो : instagram
मजबूती में अंतर

बात करें लिनन फैब्रिक की तो कॉटन की तुलना में ये ज्यादा मजबूत होता है और लंबे समय तक चलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी बनावट मोटी होती है।
विज्ञापन

7 of 8
मजबूती में अंतर - फोटो : instagram
वहीं अगर बात करें कॉटन फैब्रिक की तो नरम होने वजह से कुछ हद तक कम टिकाऊ हो सकता है। खासकर पर यदि आप इसकी बार-बार धुलाई करते हैं, तो ये और कमजोर हो जाता है और इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। 

 
विज्ञापन

8 of 8
गर्मियों में कौन सा सही ? - फोटो : Adobe
गर्मियों में कौन सा सही ? 

अब जान लें कि गर्मी के मौसम में कौन सा फैब्रिक ज्यादा सही होता है। तो यदि आपको ज्यादा हवादार और लंबे समय तक चलने वाले टिकाऊ कपड़े पहनना पसंद हैं तो लिनन फैब्रिक का ही चयन करें। वहीं अगर आप ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जो आरामदायक और एकदम नरम हों तो कॉटन से बेहतर विकल्प कुछ हो नहीं सकता। इन दोनों में आप अपनी जरूरत के हिसाब से फैब्रिक का चयन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें