What is The Difference Between Frock Suit And Anarkali Suit: ये दोनों ही आउटफिट एक जैसे ही लगते हैं, ऐसे में खरीदारी करने से पहले इन दोनों के बीच का फर्क एक बार अवश्य जान लें।
विज्ञापन
1 of 7
कहीं आप अनारकली के नाम फ्रॉक सूट तो नहीं खरीद लाईं ?
- फोटो : instagram
What is The Difference Between Frock Suit And Anarkali Suit: वैसे तो महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर काफी सचेत रहती हैं। वो जब भी कुछ खरीदती हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छे से जांच-परख लेती हैं। पर, कई बार कंफ्यूजन के चक्कर में हम कुछ ऐसा खरीद लेते हैं, जिसकी जरूरत ही हमें नहीं होती, या हम उसे कुछ और समझ रहे होते हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं अनारकली सूट और फ्रॉक सूट की, जो देखने में लगभग एक जैसे ही होते हैं। लेकिन असल में इनमें काफी अंतर होता है। अगर आपने हाल फिलहाल में अनारकली या फ्रॉक सूट खरीदा है तो ये खबर अंत तक पढ़ें। इससे आपको ये पत चल जाएगा, कि कहीं आपने कुछ गलत आउटफिट तो नहीं खरीद लिया है।
विज्ञापन
2 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
अनारकली सूट
सबसे पहले ये जानें कि अनारकली सूट की शुरूआत कहां से हुई। ये नाम मुगल काल से प्रेरित होकर लिया गया है। इसमें कुर्ती के ऊपर का हिस्सा फिटेड होता है जबकि कमर के नीचे के हिस्से में काफी घेर होता है। खासबात ये है कि अनारकली सूट के घेर को कलियों से तैयार किया जाता है, जिस कारण इसका लुक काफी रॉयल दिखता है।
विज्ञापन
3 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
इस सूट में नेकलाइन, आस्तीन, और बॉर्डर पर ज़्यादा कढ़ाई या डिटेलिंग होती है। इसकी लंबाई की बात करें तो अनारकली सूट की लंबाई काफी ज्यादा होती है। ये हमेशा घुटने से नीचे ही होते हैं। कई बार फ्लोर लेंथ अनारकली गाउन भी लुक में चार चांद लगाते हैं।
4 of 7
अनारकली सूट
- फोटो : instagram
बात करें कि अनारकली सूट किस फैब्रिक में सबसे अच्छा लगता है तो बता दें कि इसे बनाने में सिल्क, नेट, चंदेरी, जैक्वार्ड जैसे फेब्रिक का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से अनारकली सूट में रॉयल्टी झलकती है। इसके साथ पैरों में चूड़ीदार पायजामी ही पहनी जाती है, क्योंकि इसके साथ वही जचती है।
विज्ञापन
5 of 7
फ्रॉक सूट
- फोटो : instagram
फ्रॉक सूट
अब जानते हैं कि फ्रॉक सूट कैसा होता है। तो आपको सबसे पहले बताते हैं कि ये सूट पश्चिमी पोशाक फ्रॉक से प्रेरित है। ये दिखता तो अनारकली की तरह ही है। इसमें भी ऊपर का हिस्सा एकदम फिटेड होता है, तो वहीं नीचे की तरफ इसमें भी घेर होता है। इसमें अंतर ये होता है कि फ्रॉक सूट के घेर में कलियां नहीं होती।
विज्ञापन
6 of 7
फ्रॉक सूट
- फोटो : instagram
इसमें ज्यादातर ए लाइन लुक होता है। फ्रॉक सूट ज्यादा हैवी नहीं होता, इसमें वर्क भी काफी कम होता है। फ्रॉक सूट की बात करें तो ये कॉटन, रेयॉन, लिनन, क्रेप जैसे हल्के कपड़े में तैयार किया जाता है।
फ्रॉक सूट हमेशा या तो घुटनों तक होती है, या फिर उससे ऊपर होती है। फ्रॉक सूट कभी भी घुटने से नीचे नहीं होता है। इसके साथ प्लाजो और पैंट पहनी जा सकती है।