फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku-Priya Engagement: गुलाबी रंग के लहंगे में दिखा प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज, रिंकू सिंह भी लगे हैंडसम

Sun, 08 Jun 2025 03:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rinku Singh Priya Saroj Engagement Photos: क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने आज लखनऊ में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इसी के साथ दोनों का रिश्ता अब ऑफिशियल हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
गुलाबी रंग के लहंगे में दिखा प्रिया सरोज का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
Rinku Singh Priya Saroj Engagement Photos:  भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीनगर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने आज लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस सगाई समारोह में न सिर्फ खेल जगत से, बल्कि राजनीति से जुड़े भी कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की। अपनी सगाई में प्रिया सरोज काफी भावुक दिखाई दीं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

लोगों को न सिर्फ रिंकू बल्कि प्रिया का खूबसूरत अंदाज भी बेहद पसंद आया। प्रिया अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आइए आपको इन दोनों के लुक के बारे में बताते हैं, कि दोनों ने अपनी सगाई में कैसा आउटफिट पहना और दोनों का लुक कैसा रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रिया ने पहना था गुलाबी लहंगा - फोटो : instagram
प्रिया ने पहना था गुलाबी लहंगा

सबसे पहले नजर डालते हैं प्रिया सरोज के आउटफिट की तो रिंकू सिंह की दुल्हन और सांसद प्रिया सरोज का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया किया है। उनका ये लहंगा गुलाबी और सफेद रंग था।
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया ने पहना था गुलाबी लहंगा - फोटो : instagram
सफेद रंग के बेस वाले इस लहंगे पर गुलाबी फूल बने थे, जिस वजह से इस लहंगे का डिजाइन और प्रिंट बेहद खूबसूरत लग रहा था।  इस लहंगे के दुपट्टे पर काफी हैवी वर्क था, जिस कारण प्रिया सरोज इस लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं।

4 of 6
प्रिया ने पहना था गुलाबी लहंगा - फोटो : instagram
अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रिया ने गले में नेकपीस पहना था, उसी से मैच करते हुए ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। ग्रीन रंग के स्टोन वाला ये सेट उनके लहंगे के रंग से एकदम विपरीत है, लेकिन फिर भी ये कमाल का लग रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
प्रिया ने पहना था गुलाबी लहंगा - फोटो : अमर उजाला
बात करें उनके मेकअप की तो अपनी खूबसूरती की वजह से प्रिया ने मेकअप को काफी लाइट रखा था। अभिनेत्रियों की तरह प्रिया ने भी न्यूड शेड का मेकअप करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिंकू सिंह भी लगे हैंडसम - फोटो : instagram
रिंकू सिंह भी लगे हैंडसम

अब आखिर में नजर डालते हैं रिंकू सिंह पर तो आइवरी रंग के आउटफिट में रिंकू सिंह किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे। सगाई के लिए दोनों एक साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हॉल में आए। सभी मेहमानों से लेकर घरवालों ने भी रिंकू और प्रिया के साथ ढेर सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें