फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Fashion: हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते, स्टाइलिश दिखने के साथ रहेंगी कंफर्टेबल

Tue, 20 Aug 2024 08:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारी भरकम लहंगे के साथ अगर आप हील्स पहनेंगी तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में आजकल दुल्हनें शादी के दिन स्नीकर्स पहनना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
Wedding Fashion: अपनी शादी में हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो शादी तय होने के बाद से तैयारियां शुरू कर देती हैं। आज के समय लहंगे से लेकर हर एक चीज दुल्हन की पसंद की ही होती है। ऐसे में हर दुल्हन ये चाहती है कि वो अपनी शादी में खुलकर मौज-मस्ती कर पाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाता।

दरअसल, शादी में हर लड़की काफी भारी-भरकम सा लहंगा पहनती है। ऐसे में इस लुक को पूरा करने के लिए हील्स ही पहनी जाती है। हील्स में डांस करना और मस्ती करना संभव नहीं है। इसी के चलते आज के समय में दुल्हनों की पहली पसंद जूते बनते जा रहे हैं। हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी शादी में लहंगे के साथ हील्स की बजाय जूतों को चुना था। यही वजह है कि हम आपको ब्राइडल जूतों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
जूतों में लगवाएं मोती

अगर आप लाइट कलर के जूतों का चयन कर रहीं हैं तो उसको सजाने के लिए इसपर मोतियों का वर्क करा सकती हैं। इससे जूतों का लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
सिंपल स्नीकर्स को ऐसे बनाएं खास

आप चाहें तो किसी साधारण तरह के स्नीकर्स का चयन करके उसपर अपनी शादी की तारीख लिखवा सकती हैं। इससे ये काफी स्पेशल बन जाएगा। 

4 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
जूतों पर लगवाएं गोटा

सिंपल से जूतों पर आप इस तरह से गोल्डन रंग का गोटा लगवा सकती हैं। इस पर अगर आप कढ़ाई भी कराएंगी तो भी ये खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
सगाई की झलक दिखाएं

अपने सफेद रंग के जूतों पर आप सगाई की झलक दिखा सकती हैं। सफेद जूतों पर इस तरह का वर्क देखने में खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
मिरर वर्क भी रहेगा खास

अगर आप अपने स्पोर्ट्स शूज पर इस तरह से मिरर वर्क करवाएंगी तो इससे आपका लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा। ऐसे जूते देखने में भी काफी क्लासी लगते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
लहंगे से करें मैच

अपने जूतों को इस तरह से कस्टमाइज कराकर आप इसे लहंगे से मैच कर सकते हैं। ये देखने में भी कमाल के लगते हैं। इस तरह के जूतों में आप अपने हिसाब से हील्स कस्टमाइज करा सकती हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते - फोटो : instagram
हील्स के लिए है ये परफेक्ट

अगर आप हील्स पहनने के साथ कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस तरह के जूते आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें